विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खां के लिए 'अच्छे दिनों' की आहट? सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दो बड़े फैसलों ने बदली सियासी तस्वीर

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:50 PM (IST)

सपा नेता आजम खां को सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पैन कार्ड मामलों ...और पढ़ें

आजम खां

आजम खां

HighLights

  1. आठ मुकदमों में हो चुकी सजा, ज्यादातर मुकदमों में 120 बी का बनाया गया है आरोपित

जागरण संवाददाता, रामपुर। जेल में लंबा समय बिता चुके सपा नेता आजम खां के बुरे दिन अब खत्म होने लगे हैं। दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पैन कार्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक ने उन्हें राहत दी। दो शीर्ष न्यायालयों के फैसले के बाद चर्चा होने लगी है कि यह आजम खां के अच्छे दिनों की आहट है।

आजम खां और उनके परिवार पर दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पैन कार्ड के मामले ही ऐसे थे, जिनमें उन्हें सीधे तौर पर आरोपित बनाया गया था। अन्य ज्यादातर मुकदमे ऐसे हैं, जिनमें उन्हें आइपीसी की धारा 120 बी (षड़यंत्र रचना) का मुलजिम बनाया है। इनमें कम से कम छह महीने या अधिकतम दो साल की सजा का प्रविधान है, जब तक कि षड्यंत्र किसी की हत्या का न हो।

प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर आजम खां के खिलाफ ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए गए। 84 मुकदमे दर्ज हुए थे। इन सभी में आरोप पत्र लग चुके हैं और न्यायालय में सुनवाई चल रही है। 16 मुकदमे निस्तारित हो चुके हैं।

एक मुकदमा 13 अक्टूबर को अजीमनगर थाने में ईडी द्वारा कराया गया है। इसमें अभी विवेचना प्रचलित है। दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को 17 नवंबर 2025 को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी।

बाद में राज्य सरकार ने सजा बढ़ाने के लिए सेशन कोर्ट में अपील की थी। सेशन कोर्ट ने 23 मई 2026 को अपील पर सुनवाई के बाद आजम खां की सजा बढ़ाकर 10 साल कर दी थी।

इस फैसले के खिलाफ आजम खां हाई कोर्ट चले गए थे, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी। 31 अक्टूबर को न्यायालय ने उनकी रिहाई के परवाने जेल भेजे थे।

आजम खां जेल से बाहर निकले, लेकिन लखनऊ से आई ईडी की टीम तुरंत ही उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर ले गई थी और गाजियाबाद कोर्ट के आदेश पर डासना जेल भेज दिया था।

ईडी की कार्रवाई को लेकर हाई कोर्ट ने आजम खां को मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भी आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को राहत मिली है। तीनों की दोष सिद्धि पर रोक लगा दी है।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा समर्थक अधिवक्ता सतनाम सिंह मट्टू का कहना है कि पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ राजनीतिक द्वेष से झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। न्याय पालिका से उन्हें इंसाफ मिला है। न्याय पालिका के हम शुक्रगुजार हैं।

यह भी पढ़ें- आजम खान के मुकदमों का पूरा हिसाब: अब तक 16 मामलों में आया फैसला, जानिए कितनों में मिली सजा और कितनों में हुए बरी

यह भी पढ़ें- UP Politics: आजम खान की राहत से बदला पश्चिमी यूपी का सियासी खेल, अब ओवैसी और चंद्रशेखर के लिए बढ़ी चुनौती!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।