रामपुर से सीतापुर और फिर डासना जेल, मुकदमों के बीच यूं बीता आजम का सफर
सपा नेता आजम खां दो पैन कार्ड मामले में एक साल जेल में रहने के बाद 17 नवंबर 2026 को ...और पढ़ें

सपा नेता आजम खां। जागरण
HighLights
आजम खां दो पैन कार्ड मामले में एक साल जेल में रहे।
17 नवंबर 2026 को डासना जेल से उनकी रिहाई हुई।
उन्हें 17 नवंबर 2025 को इस मामले में सजा मिली थी।
जागरण संवाददाता, रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां को 17 नवंबर 2025 को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने सजा सुनाई थी। वह पूरे एक साल जेल में रहे। 17 नवंबर 2026 की तारीख ही उनकी रिहाई का आदेश लेकर आई और बुधवार को आजम खां डासना जेल से रिहा हो गए।
प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद साल 2019 से आजम खां व उनके परिवार पर ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज हुए। इन्ही मुकदमों में आजम खां को कई बार जेल जाना पड़ रहा है। पहली बार 26 फरवरी 2020 को आजम खां ने दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर 20 मई 2022 को तीनों रिहा हो गए थे। इसके बाद दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को तीनों को सात साल कारावास की सजा हुई। तीनों को दोबारा जेल भेजा गया।
पहले उन्हें रामपुर जिला कारागार में रखा। बाद में सुरक्षा कारणों से आजम खां को सीतापुर और अब्दुल्ला को हरदोई की जेल में शिफ्ट कर दिया था। सीतापुर जेल से आजम खां 23 माह बाद 23 सितंबर 2025 को जमानत पर रिहा हुए थे। हालांकि वह 54 दिन बाद ही जेल से बाहर रहे। इसके बाद 17 नवंबर 2025 को दो पैन कार्ड मामले में फैसला आ गया।
यह भी पढ़ें- आजम खान की रिहाई के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल, बोले- किंग ऑफ रामपुर इज बैक
आजम खां और अब्दुल्ला को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने सात साल के कारावास की सजा सुनाई। हालांकि अभियोजन की ओर से सेशन कोर्ट में अपील के बाद आजम खां की सजा को बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया था।
29 अक्टूबर 2026 को दो पैन कार्ड में आजम खां और अब्दुल्ला की जमानत मंजूर हो गई, जिसमें 31 अक्टूबर 2026 को वह जेल से रिहा हुए, लेकिन जेल से बाहर आते ही तुरंत ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और गाजियाबाद कोर्ट के आदेश पर डासना जेल भेज दिया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।