विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डासना जेल से आजम खां की रिहाई पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बोले- बढ़ा इंसाफ पर ऐतबार

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:50 AM (IST)

सपा नेता आजम खां डासना जेल से रिहा हो गए, जिस पर अखिलेश यादव ने इसे इंसाफ पर ऐतबार बढ़ने वाला बताया।

गाजियाबाद जेल से छूटने के बाद रामपुर पहुंचे आजम खां और अब्दुल्ला आज़म का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत। जागरण

गाजियाबाद जेल से छूटने के बाद रामपुर पहुंचे आजम खां और अब्दुल्ला आज़म का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत। जागरण

HighLights

  1. आजम खां डासना जेल से बुधवार शाम रिहा हुए।

  2. अखिलेश यादव ने रिहाई को इंसाफ पर ऐतबार बताया।

  3. समर्थकों ने गाजियाबाद से रामपुर तक भव्य स्वागत किया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आजम खां की रिहाई पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, आजम खां की रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है। जब जुल्म और ज्यादती हो जाए बेहद के पार, तो समझो आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल।

बता दें कि डासना जेल से सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे रिहा हो गए। जेल के बाहर आने पर उनके समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। रामपुर से भी कई समर्थक उन्हें लेने गाजियाबाद तक पहुंच गए।

रात करीब 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ आजम खां जेल रोड स्थित अपने घर के पास पहुंचे, जहां पहले से सैकड़ों समर्थकों की भीड़ उनका इंतजार कर रही थी। आजम खां की झलक देखते ही भीड़ ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

समर्थकों ने आतिशबाजी छोड़कर उनका इस्तकबाल किया। इससे पहले गाजियाबाद से जब उनका काफिला निकला तो रास्ते में भी जगह-जगह समर्थक और सपाई उनकी झलक पाने के लिए खड़े मिले।

यह भी पढ़ें- डासना जेल से रिहाई के बाद मुरादाबाद पहुंचे आजम खां, पाकबड़ा जीरो पॉइंट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।