विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डासना जेल से रिहाई के बाद मुरादाबाद पहुंचे आजम खां, पाकबड़ा जीरो पॉइंट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:43 PM (IST)

डासना जेल से रिहाई के बाद सपा नेता आजम खां का मुरादाबाद के पाकबड़ा जीरो पॉइंट पर भव्य स्वागत हुआ। ...और पढ़ें

रामपुर जाते समय मुरादाबाद में लोगों से बात करते आजम खां

रामपुर जाते समय मुरादाबाद में लोगों से बात करते आजम खां

HighLights

  1. पाकबड़ा जीरो पॉइंट पर सपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह।

  2. सुप्रीम कोर्ट और संविधान पर आजम खान का बड़ा बयान।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। डासना जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के रामपुर लौटने के दौरान पाकबड़ा का जीरो पॉइंट सपा कार्यकर्ताओं के उत्साह का गवाह बना।

अपने नेता की रिहाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता स्वागत के लिए जीरो पॉइंट पर पहुंच गए। आजम खां के पहुंचते ही समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और रिहाई पर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता यूसुफ मलिक, लाखन सिंह सैनी, योगेंद्र यादव, हाजी नईम ठेकेदार, राहुल कुमार, मुनाजिर हुसैन समेत तमाम पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लंबे समय से अपने नेता की रिहाई का इंतजार कर रहे समर्थकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ आजम खां का अभिनंदन किया और उनके समर्थन में उत्साह दिखाया।

जीरो पॉइंट पर आजम खां ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सबसे पहले खुदा का शुक्र अदा किया और रिहाई में न्यायिक प्रक्रिया के तहत राहत मिलने पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार जताया। उन्होंने भारतीय संविधान में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए इंसाफ की बात कही।

यह भी पढ़ें- आजम खान के मुकदमों का पूरा हिसाब: अब तक 16 मामलों में आया फैसला, जानिए कितनों में मिली सजा और कितनों में हुए बरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।