Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPCL: रामपुर जनपद में 3.50 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, सर्वे पूरा होने के बाद अब काम शुरू

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 11:21 AM (IST)

    Rampur Smart Meter Update News रामपुर नगर में करीब 80 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। वहीं जनपद के अन्य इलाकों में तीन लाख मीटर के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। 3.50 लाख स्मार्ट मीटर में रामपुर शहर में सर्वाधिक लाइनलास वाले पहाड़ी गेट रजा इंटर कॉलेज सिविल लाइंस व अजीतपुर उपकेंद्रों से शुरुआत की जाएगी। सभी स्मार्ट मीटर फ्री में लगेंगे।

    Hero Image
    Rampur News: स्मार्ट मीटर के लिए रामपुर में काम शुरू हो गया है। सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। शासन की प्राथमिकता के तहत जिले में स्मार्ट मीटर लगवाने को चल रहा सर्वे पूरा हो गया है। जिले साढ़े तीन लाख तो नगर में 80 हजार स्मार्ट मीटर लगवाए जाएंगे। यह कार्य जिला मुख्यालय पर आरंभ करा दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिशासी अभियंता इमरान खान ने बताया कि बेहतर बिजली आपूर्ति को शासन के निर्देश पर बिजली सुधार के कार्य हो रहे हैं। इसी के तहत स्मार्ट मीटर लगवाने की योजना है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा था जो पूरा हो गया है। स्मार्ट मीटर का अब कार्य आरंभ करा दिया गया है। नगर में 80 हजार मीटर लगवाए जाने को कार्य शुरू करा दिया गया है।

    शुरुआत में यहां लगाए जाएंगे मीटर

    अभी शुरुआत शहर में पहाड़ीगेट, रजा इंटर कॉलेज और सिविल लाइंस व अजीतपुर उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं से की जा रही है। यह चारों बड़े इलाकों में गिने जाते हैं। पहाड़ी गेट व रजा इंटर कालेज उपकेंद्र सर्वाधिक लाइनलास को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इसी तरह जिले भर में कुल साढ़े तीन लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाना प्रस्तावित हैं। दो लाख 70 हजार मीटर बिलासपुर, स्वार-टांडा, मिलक व शाहबाद तहसील इलाकों में लगाए जाएंगे।

    स्मार्ट मीटर के लिए नहीं देना होगा किसी तरह का शुल्क

    स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ताओं को कुछ नहीं करना है। नियुक्त कंपनी के लोग उपभोक्ताओं के घरों पर पहुंचकर संपर्क करेंगे। पुराने मीटर उतार कर उनके स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। इसके सम्बंधित स्टाफ को किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। मांगने पर उसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की जाए।

    ये भी पढ़ेंः एक करोड़ की डकैती डालने जा रहे बदमाशाें की मथुरा पुलिस से मुठभेड़; चार गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

    ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में बर्बरता; सिपाही ने प्लास से खींचे पत्नी के नाखून, गुप्तांग में गर्म पेचकस डाला; सास-ससुर गिरफ्तार

    स्मार्ट मीटर लगाने उपभोक्तओं को मिलेगा लाभ

    एसडीओ रवि गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को कई तरह की दिक्कतों से निजात मिल जाएगी। पहला यह बिल समय पर उपलब्ध हो जाएगा। गलत बिल जारी होने की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस तरह से कई और लाभ मिलेंगे।