Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति पर यज्ञ, खिचड़ी भोज व गो पूजन हुआ

    By Edited By:
    Updated: Sat, 14 Jan 2017 10:08 PM (IST)

    रामपुर : मकर संक्रांति के पर्व पर श्री सनातन धर्म गौशाला गौ सदन में गो पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

    मकर संक्रांति पर यज्ञ, खिचड़ी भोज व गो पूजन हुआ

    रामपुर : मकर संक्रांति के पर्व पर श्री सनातन धर्म गौशाला गौ सदन में गो पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गोशाला में गो पूजन कर उनकी सेवा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गऊशाला में विश्व कल्याण के लिए लोगों ने हवन में आहुतियां दीं। मुख्य अतिथि अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का दिन विशेष धार्मिक, भौगोलिक व खगोलीय स्थिति का दिन है। यह सूर्य नारायण की स्थिति के परिवर्तन का भी दिन है। मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन तैंतीस कोटि देवताओं के वास वाली पूज्यनीय गोमाता के दर्शन, पूजन तथा उनकी सेवा का विशेष महत्व होता है। विशिष्ट अतिथि अरविन्द पांडे, मनोज गर्ग, राजीव ¨सहल ने भी मकर संक्रांति पर्व और गाय का महत्व बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शाम को भजन का कार्यक्रम हुआ बाद में एक मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजीव ¨सहल तथा संचालन गिरिराज सरन ने किया।

    अध्यक्ष सुभाष नन्दा, ईश्वर सरन अग्रवाल, शैलेन्द्र कुमार शर्मा, विवेक ¨सहल, शोभित अग्रवाल, धनन्जय पाठक, अनिल वशिष्ठ, वीरेन्द्र गर्ग, जुगेश अरोरा कुक्कू, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित, महेश जुनैजा, डॉ.संजीव अग्रवाल, अनुज सक्सेना मौजूद रहे।

    गायत्री परिवार की ओर से मकर संक्रांति पर हुआ यज्ञ

    रामपुर : गायत्री परिवार की ओर से ज्वालानगर आगापुर रोड के पास प्राचीन शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर वरिष्ठ परिजन देवेश मिश्रा के द्वारा यज्ञ कराया गया। दोपहर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसके बाद 100 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन अशोक ¨सह ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। सौ गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए।

    देवेश मिश्रा, वीर ¨सह, उमराव ¨सह, शिवपाल, ओमप्रकाश गंगवार, वीरेंद्र चौहान, सोमपाल ¨सह, शैलेन्द्र गुप्ता, मुकेश, रोहिताश कौशिक, आबिश कौशिक, रवि कौशिक, पूनम गुप्ता, रेखा गुप्ता, विद्या मौजूद रहे।

    मकर संक्रांति पर कई जगह हुआ खिचड़ी भोज

    रामपुर : आदर्श कालोनी में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डोली रंधावा, पुष्पा गुप्ता द्वारा मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला कार्यवाहिका राजश्री गुप्ता ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व के बारे में बताया। मोनिका शर्मा, विजय लक्ष्मी, शिखा अग्रवाल, अल्पना चौहान ने भी पर्व के महत्व के बारे में विचार व्यक्त किए। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अरुणा मांगलिक, अनीता ¨सघानिया, रुचित गुप्ता, पूनम, सुषमा चौहान, नूतन शर्मा, नीतू, रोजिका, रेखा मौजूद रहे।

    उधर सीआरपीएफ गेट के पास अमित सक्सेना की ओर से मकर संक्रांति पर स्टाल लगाकर खिचड़ी भोज कराया गया।

    उधर कायस्थ चेतना मंच की ओर से कृष्णा विहार स्थित कृष्णा मंदिर में खिचड़ी भोज कराया गया। बुजुर्ग महिलाओं को कंबल व गरीबों को कपड़े वितरित किए गए। एके करोरी, जीके श्रीवास्तव, अनुज सक्सेना, सवेन्द्र सक्सेना, सुरेन्द्र जौहरी, सुरेश जौहरी, पंकज, शोभित, ललित सक्सेना, कृष्ण सक्सेना, राम कीर्ति सक्सेना मौजूद रहे।