Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उस्मानी लगाने से होगी बिरादरी की पहचान

    By Edited By:
    Updated: Tue, 30 Aug 2016 09:48 PM (IST)

    रामपुर: तेली, उस्मानी, मलिक मंच के जिलाध्यक्ष जाकिर उस्मानी ने कहा कि बिरादरी की समाज में पहचान कम ह

    रामपुर: तेली, उस्मानी, मलिक मंच के जिलाध्यक्ष जाकिर उस्मानी ने कहा कि बिरादरी की समाज में पहचान कम है, समाज में अपनी पहचान एवं सम्मान के सभी को एकजुट होना होगा। वह अपने आवास पर हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि तेली बिरादरी के लोग अपने नाम के बाद उस्मानी लगाएं। छात्र-छात्राएं अपने नाम के साथ उस्मानी लगाएं। सद्दाम उस्मानी ने कहा कि बिरादरी के कुछ अधिकारी नाम के साथ उस्मानी नहीं लगाते, जिससे उनकी कोई पहचान नहीं हो पाती है। बिरादरी की पहचान के लिए उस्मानी लगाना चाहिए। इस दौरान हाजी हनीफ, साबिर उस्मानी, महमूद उस्मानी, हसमत, जरीफ, शकील आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

    रामपुर: बीमा कर्मचारी संघ एवं केंद्रीय मजदूर संगठन की बैठक में दो सितंबर को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इसके बाबजूद सरकार उद्योगपतियों को छूट देती जा रही है। वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से मजदूर विरोधी है। इस अवसर पर शिवराज ¨सह, सचिन, कर्मवीर ¨सह, राजीव कुमार, हरि ¨सह, इशरत अली, महेंद्र ¨सह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।