Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ की मुस्कान की राह पर चली रायबरेली की रूबी, शौच के बहाने ये काम करने गई थी; पुलिस ने खोल दिए सारे राज

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 06:14 PM (IST)

    रायबरेली के शिवगढ़ क्षेत्र में मनीष सैनी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस के अनुसार मनीष की हत्या उसकी पत्नी रूबी और उसके प्रेमी सुनील ने मिलकर की। रविवार रात मनीष ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था जिसके बाद सुनील ने उसे गोली मार दी। हत्या के बाद शव को दूसरी जगह फेंक दिया गया। सुनील ने प्रयागराज से अवैध पिस्टल खरीदी थी।

    Hero Image
    महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर और मुस्कान की फोटो।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। शिवगढ़ के मालिन का पुरवा में हुई महराजगंज के गरीब का पुरवा निवासी मनीष सैनी की हत्या की वारदात का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर मनीष की हत्या की है। देर रात मनीष ने आरोपितों महिला व उसके प्रेमी को पकड़ लिया था, जिसके चलते गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद शव को दूसरी जगह फेंक कर दोनों आरोपित फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपित प्रेमी मनीष की हत्या के लिए पूर्व से ही योजना बना रहा था, जिसको लेकर उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही अवैध पिस्टल खरीदी थी।

    मृतक के भाई ने दी थी तहरीर

    पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने सतीश ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। इसके अतिरिक्त जांच के आधार पर दोनों आरोपितों से पूछताछ की गई। पूछताछ में मृतक मनीष की पत्नी रूबी ने बताया कि गरीब का पुरवा के ही रहने वाले सुनील से उसका प्रेम प्रसंग था, जिसके बारे में मनीष को जानकारी थी।

    एसपी का कहना है कि रूबी ने बताया कि रविवार को उसके मायके मालिन का पुरवा में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए वह अपने दोनाें बच्चों के साथ आई थी। सुनील भी उससे मिलने के लिए रात में गांव आया। देर रात शौच के बहाने वह घर से निकलकर सुनील से मिलने गई थी।

    शंका होने पर मनीष भी उसके पीछे आया और दोनों को देखकर आक्रोशित हो गया। इस पर मनीष और सुनील के बीच हाथापाई होने लगी, जिसमें सुनील ने मनीष को गोली मार दी। एसपी ने बताया कि मृतक को दो गोलियां मारी गईं। जब उसकी मौत गई तो दोनों आरोपित उसे दूसरी जगह फेंक कर फरार हो गए।

    प्रयागराज से खरीदी थी देशी पिस्टल 

    एसपी के मुताबिक आरोपित सुनील मनीष की हत्या की पहले से ही तैयारी कर रहा था, इसी को लेकर उसने करीब डेढ़ माह पूर्व प्रयागराज से देशी पिस्टल खरीदी थी। प्रभारी निरीक्षक एसओजी विजेंद्र शर्मा व उनकी टीम मौजूद रही।

    comedy show banner
    comedy show banner