Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ से गया अमेठी, अब फैजाबाद मंडल में

    By Edited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2011 02:14 PM (IST)

    अमेठी, जागरण संवाददाता: सूबे के 72वें जिले छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (अमेठी) लखनऊ के बजाय फैजाबाद मंडल में होगा। इससे जिले की एक बड़ी आबादी परेशान है। इसमें दूसरे जिलों के कई क्षेत्र इसमें शामिल होने का ही विरोध कर रहे थे। मंडल बदलने विरोध का विचार बना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिनका - तिनका जोड़कर बनाये गये इस जिले की दो तहसीलें सलोन व तिलोई पूर्व में रायबरेली से काटी गयीं हैं। वहीं मंडल के रूप में इनका रिश्ता लखनऊ से था। तीन तहसीलें अमेठी, मुसाफिरखान व गौरीगंज सुल्तानपुर जिले की हैं जो फैजाबाद मंडल में थीं। इन पांच तहसीलों को मिलाकर एक जुलाई वर्ष 2010 को छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के नाम से सूबे का 72वां जिला बनाया गया। सलोन तिलोई तहसील के लोगों ने जिले का गठन होते ही विरोध शुरू कर दिया। यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। अब नये जिले को फैजाबाद मंडल में शामिल करने का फरमान जारी कर दिया। इससे सलोन व तिलोई तहसील के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

    नये जनपद का मुख्यालय गौरीगंज बनाये जाने से तहसील सलोन,तिलोई व अमेठी के रामगंज के लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। इनका कहना था कि मुख्यालय आने के लिए उनके सामने बहुत दिक्कते हैं। प्रशासन व शासन की ओर से कोई भी सुविधा नहीं है। दरअसल सलोन व तिलोई के लिए फैजाबाद जाना जान टेढ़ी खीर है। इन लोगों का कहना है कि जितना समय उन्हें फैजाबाद पहुंचने में लगेगा उतने समय में तो वह लखनऊ से वापस आ जायेंगे। सुलतानपुर जनपद की अमेठी, मुसाफिरखाना व गौरीगंज वासियों के लिए फैजाबाद जाना कोई नयी बात नहीं है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner