विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में राशन कार्ड नंबर ही होगा फैमिली आईडी, पात्र परिवारों को मिलेगा 76 योजनाओं का लाभ

Published: Sat, 08 Nov 2025 06:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड नंबर को फैमिली आईडी कार्ड बनाने का फैसला किया है। इससे पात्र परिवारों को ...और पढ़ें

राशन कार्ड नंबर होगा फैमिली आईडी कार्ड।

राशन कार्ड नंबर होगा फैमिली आईडी कार्ड।

HighLights

  1. राशन कार्ड अब फैमिली आईडी

  2. 76 योजनाओं का मिलेगा लाभ

  3. पात्र परिवारों को सुविधा

जागरण संवाददाता, रायबरेली। राशन कार्ड से वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फैमिली आईडी (एक परिवार-एक पहचान) कार्ड फ्री बनवाया जा रहा है। इस काम के लिए जिला पूर्ति विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत निराश्रित महिला पेंशन 927, दिव्यांग पेंशन 2285 व वृद्धा पेंशन की लगभग पांच हजार लाभार्थी की सूची में पात्रों की जांच कर उनके राशन कार्ड बनाए जाएंगे।

पात्रों के बने राशन कार्ड का नंबर ही उनकी फैमिली आईडी कार्ड नंबर होगा। इसके अतिरिक्त बचें नामों की सूची विभाग को वापस कर दी जाएगी। इस काम के लिए छह तहसीलों के 14 पूर्ति निरीक्षक लगाए गए हैं।
शासन सभी परिवारों की फैमिली आईडी बनवाई जा रही है। नियोजन विभाग के अतिरिक्त जिला पूर्ति विभाग को भी फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इससे जिले में शीघ्र फैमिली आईडी बनाई जा सके।

आठ हजार दो सौ 12 के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए विभाग तेजी से काम किया कर रहा है। अभी तक दिव्यांग व निराश्रित लोगों के कार्ड बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि वृद्धा पेंशन की सूची पर काम किया जा रहा है।

एक ही कार्ड से मिल सकेगा 76 योजनाओं का लाभ

फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को 76 योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा। यह नंबर 12 अंकों का है, इसमें पूरे परिवार का ब्योरा होगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को फैमिली आईडी से जोड़ा जा रहा है। फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा।

लोगों को आय, जाति और निवास व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा। जबकि राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए भी फैमिली आईडी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। फैमिली आईडी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर होना जरूरी है।

इसके साथ ही उनका आधार नंबर किसी मोबाइल नंबर से लिंक होना भी अनिवार्य है। ताकि परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए सत्यापित हो सके। यदि आधार से लिंक नंबर बदल गया है तो आवेदक को नवीन व सही मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराते हुए अपडेट कराना होगा।

उच्चाधिकारियों के आदेश पर दिव्यांग, निराश्रित व वृद्ध के फैमिली आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। विभागों द्वारा दी गई सूची में पात्रों के राशन कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। -उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी।