Updated: Fri, 27 Sep 2024 10:55 PM (IST)
सलोन रायबरेली से एक दुखद खबर सामने आई है। एक महिला का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास ससुर और बड़ी ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।
जागरण संवाददाता, सलोन (रायबरेली)। एक गांव निवासी महिला का शव गुरुवार को घर के कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास ससुर व बड़ी ननद के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रतापगढ़ के कुशवापुर निवासी रामलखन की पुत्री नीतू का विवाह तीन वर्ष पूर्व सलोन के चकनेकनामपुर निवासी रामानंद के साथ हुआ था। दोनों की एक वर्ष की बेटी है। रामानंद लुधियाना में नौकरी करता है। राम लखन का कहना है कि शादी के बाद से नीतू की सास रामकली और ससुर प्रेमनाथ उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे, जिससे नीतू परेशान हो चुकी थी।
ग्रामीण ने बताया...
गुरुवार को भी नीतू से सास ससुर का झगड़ा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की तड़के भी घर में लड़ाई झगड़ा हो रहा था, जिसके बाद नीतू परिवार से अलग रह रहे अपने जेठ और जेठानी के यहां गई और कहा कि रोज के लगाई झगड़े से तंग आकर वह मायके जा रही है। इसके बाद वह घर लौट आई।
कुछ देर बाद नीतू की जेठानी जब उसके कमरे में पहुंची तो नीतू को फंदे पर लटकते देखा। महिला की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नीतू को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि नीतू ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या की है। मृतका के पिता ने उसकी सास ससुर व बड़ी ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी है। आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।