Updated: Tue, 08 Oct 2024 08:24 PM (IST)
रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलीं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार बलिया स्पेशल 5 घंटे 35 मिनट देरी से चली। अन्य ट्रेनों में भी देरी देखी गई। ऊंचाहार स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि 14217 प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 25 मिनट विलंब से गई।
जागरण संवादादाता, रायबरेली। रायबरेली रेलवे स्टेशन होकर चलने वाली आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से गईं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन के रिजर्वेशन बुकिंग सुपरवाइजर रमेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04497 बलिया से आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार बलिया स्पेशल अपने निर्धारित समय से 5 घंटा 35 मिनट विलंब से गई।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, 12355 पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 37 मिनट, 15127 बनारस से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटा 16 मिनट, 15128 दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30 मिनट, 14208 दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 59 मिनट विलंब से गई।
इसके साथ ही, 14207 प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस निर्धारित समय से 40 मिनट, 12876 आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 54 मिनट, 04623 बनारस से कटरा जाने वाली कटरा स्पेशल निर्धारित समय से 2 घंटा 10 मिनट, 22542 आनंद विहार से बनारस जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट विलंब से गई है। ऊंचाहार स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि 14217 प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 25 मिनट विलंब से गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।