Ranger Archana Devi: यूपी की अर्चना को मिला राष्ट्रपति रेंजर अवॉर्ड, रायबरेली पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
रायबरेली की रेंजर अर्चना देवी को भारत स्काउट और गाइड में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2016 में उत्तर प्रदेश से एकमात्र रेंजर के रूप में चयनित अर्चना को यह सम्मान हरियाणा के गदपुरी में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर जिले के स्काउट रेंजरों और शिक्षकों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। भारत स्काउट और गाइड में 2016 की उत्तर प्रदेश की एक मात्र चयनित रायबरेली की रेंजर अर्चना देवी को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस खबर के बाद जिले भर के स्काउट रेंजर में खुशी की लहर है। रायबरेली पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि रविवार को आयोजित राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर अवार्ड प्रमाण पत्र वितरण समारोह नेशनल यूथ कांप्लेक्स गदपुरी हरियाणा में आयोजित हुआ। खचाखच भरे कांप्लेक्स में शिक्षक अर्चना को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री खेल एवं युवा कल्याण मनसुख मांडविया ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारत स्काउट और गाइड संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डाक्टर अनिल जैन, सांसद एवं अध्यक्ष दिल्ली भारत स्काउट गाइड राज्य मनोज तिवारी व नेशनल चीफ कमिश्नर केके खंडेलवाल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अर्चना देवी 2016 में उत्तर प्रदेश से एकमात्र रेंजर अवार्ड हेतु चयनित हुई थी।
वर्तमान समय में अर्चना महाराजगंज हलोर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। जिला संस्था की लीडर ट्रेनर निर्मला देवी, साधना शर्मा, निरुपमा बाजपेयी, कांति गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, डाक्टर नीलिमा श्रीवास्तव, मोहित उपाध्याय, प्रतिमा सिंह, वंदना, श्री राम, शत्रुघ्न सिंह, शिवेंद्र सिंह, देवेंद्र बाजपेयी, पूजा मिश्रा, बेबी सिंह व हरनाथ पांडे ने बधाई दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।