विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के रेलवे स्टेशन में होना वाला है बड़ा बदलाव, नया सिस्टम लगने पर यात्रियों को इस तरह मिलेगा टिकट

Published: Sun, 14 Sep 2025 03:54 AM (IST)

रायबरेली रेलवे स्टेशन को हाइटेक बनाने की तैयारी है जहाँ फेशियल रिकग्निशन सिस्टम लगेगा। यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान ...और पढ़ें

स्टेशन पर लगेगा फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, टिकट लेने के समय अपलोड होगी फोटो
स्टेशन पर लगेगा फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, टिकट लेने के समय अपलोड होगी फोटो

HighLights

  1. फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से सुरक्षा बढ़ेगी |
  2. टिकट बुकिंग पर फोटो अपलोड करना होगा |
  3. संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर |

जागरण संवाददाता, रायबरेली।  रेलवे स्टेशन को अब हाइटेक बनाने की तैयारी की जा रही है। स्टेशन पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम लगाए जाने की योजना है। इस सिस्टम के लगने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

अधिकारियों के मुताबिक इस सिस्टम के लागू होने पर स्टेशन पर मौजूद लोगों में यात्रियों व अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सकेगी। इसको लेकर यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय अपनी फोटो भी अपलोड करनी होगी। टिकट बुक होने पर फोटो स्टेशन पर लगे सीसी कैमरों में लिंक हो जाएगी।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम का लागू करने का उद्देश्य स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधों को रोकना है। टिकट से चेहरे की मिलान करने वाले कैमरे प्लेटफार्म, प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे।

जैसे ही कोई यात्री स्टेशन में प्रवेश करेगा, कैमरा उस व्यक्ति के चेहरे को स्कैन करेगा और उसे पहले से दर्ज डाटाबेस से मिलाकर पहचान करेगा। अगर किसी यात्री का चेहरा किसी आपराधिक रिकॉर्ड या वांछित सूची में पाया जाता है, तो संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा।

इस तकनीक से मानव संसाधनों पर निर्भरता कम होगी और सुरक्षा तंत्र ज्यादा प्रभावी बनेगा। यात्री राम सजीवन, मुकेश, अनिल का कहना है कि यह सिस्टम सुरक्षा के लिहाज से बेहतर है, लेकिन इसमें निजता का ध्यान रखना भी जरूरी है।

हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों का डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और किसी भी निजी जानकारी का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि यह तकनीक शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ स्टेशनों पर लागू की जाएगी।

यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में इसे सभी प्रमुख स्टेशनों पर लागू किया जाएगा। फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के तहत आधुनिक सीसी कैमरे भी लगाए जाएंगे जो 360 डिग्री तक घूम सकते हैं और रात में भी साफ तस्वीर ले सकते हैं। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी।