यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Triveni Express से टकराया मवेशियों का झुंड, 2 घंटा 13 मिनट प्रभावित रहा संचालन
रायबरेली के पास त्रिवेणी एक्सप्रेस से टकराकर एक मवेशी की मौत हो गई जिससे ट्रेन दो घंटे से अधिक देरी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रायबरेली। लक्ष्मणपुर व ऊंचाहार रेलवे स्टेशन की बीच किलोमीटर संख्या 82/01 पास रेलवे लाइन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने अचानक पांच मवेशियों का झुंड आ गया। यह देख आनन-फानन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। हादसे में एक मवेशी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के चलते एक्सप्रेस दो घंटा 13 मिनट देरी से रवाना हुई।
गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस लक्ष्मणपुर से ऊंचाहार की ओर जा रही थी। लक्ष्मणपुर व ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के बीच मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, लेकिन तब तक एक मवेशी ट्रेन के इंजन के नीचे आ गया, जबकि इंजन की चपेट में आकर दो अन्य मवेशी घायल हो गया।
मवेशी के अवशेष इंजन के पार्ट्स में फंस गए। लोको पायलट ने घटना की सूचना लखनऊ कंट्रोल रूम को दी, जिस पर ऊंचाहार स्टेशन से इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक्सप्रेस के इंजन में फंसे अवशेषों को बाहर निकाला।
इसके बाद एक्सप्रेस को करीब दो घंटा 13 मिनट विलंब से प्रयागराज संगम स्टेशन की ओर रवाना किया गया। सहायक मंडल अभियंता प्रयागराज पवन कुमार का कहना है कि इंजीनियरिंग विभाग की टीम भेजकर ट्रेन को आगे रवाना करा दिया गया है।एक्सप्रेस से मवेशी टकराने पर इस बीच नौचंदी एक्सप्रेस व गंगागोमती एक्सप्रेस अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी रही।
इंटरसिटी एक्सप्रेस से मवेशी टकराई
प्रयागराज से कानपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14101 प्रयागराजसंगम-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस है।जिस एक्सप्रेस में शनिवार की सांयकाल मानिकनपुर व अरखा स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 59/11- 12 के मध्य इंजन से टकराकर मवेशी ट्रैक के बगल गिर गया।
जिसके लोको पायलट के द्वारा लखनऊ कंट्रोलरूम व अरखा स्टेशन मास्टर को अवगत करवाया है।हलाकि ट्रेन प्रभावित नही हुई है।
