विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे स्टेशन पर हड़कंप! वंदेभारत की वजह से 20 मिनट रुकी नीलांचल एक्सप्रेस, अचानक चेन क्यों खींची गई?

Published: Mon, 30 Jun 2025 03:36 PM (GMT+05:30)

रायबरेली में वंदे भारत एक्सप्रेस के कारण नीलांचल एक्सप्रेस को 20 मिनट तक स्टेशन पर रोका गया। इसी दौरान ट्रेन ...और पढ़ें

वंदेभारत के लिए 20 मिनट के तकरीबन नीलांचल एक्सप्रेस।
वंदेभारत के लिए 20 मिनट के तकरीबन नीलांचल एक्सप्रेस।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के आने से रूट व्यस्त होने पर नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन को 20मिनट के तकरीबन स्टेशन के प्लेटफार्म पर रोका गया।जिस दौरान चेनपुलिंग भी इसी ट्रेन में किया गया।

बता दें कि गाड़ी संख्या 12875 पुरी से आनंदविहार जा रही नीलांचल एक्सप्रेस 11:25 के तकरीबन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।जिस दौरान सामने से गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस लखनऊ की ओर से आ रही थी जिससे रेलरूट व्यस्त था।

जिससे नीलांचल एक्सप्रेस को स्टेशन पर ही आए प्लेटफार्म पर रोका गया।जिसमें वंदेभारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो से निकलने के बाद नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन को जैसे ही चलाया गया वैसे ही चेनपुलिंग किसी ने कर दी।जिस कारण वहां पर मौजूद आरपीएफ व जीआरपी पुलिस जांच में जुट गई लेकिन किसी का पता नही चला जिन कारण से 20मिनट विलंब से चलाई गई।

विलंब ट्रेन की जानकारी लोको पायलट व गार्ड के द्वारा स्टेशन मास्टर व लखनऊ कंट्रोलरूम को दी है।स्टेशन अधीक्षक शहबाज मुजफ्फर का कहना है कि वंदेभाारत का क्रासिंग के साथ ही एकाएक चलने के बाद नीलांचल के रूकने से ट्रेन विलंब से चलाई गई।आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एके सिंह का कहना है कि सूचना पर स्टाफ को भेज जांच करवाया गया है जांचरिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।