विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rabareli News: 700 मनरेगाकर्मियों को छह महीने से नहीं मिला वेतन, भुखमरी की कगार पर

Published: Sat, 12 Jul 2025 06:32 PM (IST)

Raebareli News | MNREGA News | रायबरेली में मनरेगा कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है जिससे वे ...और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों का छह माह से नहीं हुआ भुगतान।
मनरेगा कर्मियों का छह माह से नहीं हुआ भुगतान।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। लगभग छह माह से मनरेगा कर्मचारियों का भुगतान न होने से वह भुखमरी की कगार पर आ गए है। मनरेगा विभाग में जिले में लगभग सात सौ कर्मचारी हैं, जिनका लगभग 66 लाख 71 हजार आठ सौ नौ रुपया बकाया है। भुगतान न होने से कर्मचारियों के सामने जीवन यापन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

शासन की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा है। इसके माध्यम से गावों में विकास को रफ्तार दी जाती है। शासन अब बनने वाली अधिकतर भवनों का निर्माण मनरेगा से करवा रहा है। इससे लगातार मनरेगा श्रमिकों को काम भी मिल रहा है। वहीं मनरेगा विभाग की इस योजना को सफल करने में आफिस के पीछे काम करने वाले 700 कर्मचारियों का भी बड़ा योगदान रहता है।

इसके तहत जनपद में मनरेगा विभाग में एपीओ 14, कंप्यूटर आपरेटर 18, तकनीकी सहायक 68 व रोजगार सेवक के पद पर 656 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन लोगों का भुगतान न होने से वर्तमान के साथ ही इनके भविष्य में भी खतरा मंडरा रहा है।

भारत सरकार की तरफ से प्रदेश सरकार को बजट दे दिया गया है। शासन स्तर पर भी लगभग सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। एक सप्ताह में सभी का भुगतान हो जाएगा।

अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी, प्रभारी मनरेगा