9 जुलाई को हरियाली की महाक्रांति! यूपी में लगेंगे 51 लाख से अधिक पेड़, 25 विभागों को बड़ी जिम्मेदारी
रायबरेली में सरकार धरती को हरी-भरी बनाने के लिए प्रयासरत है और पौधरोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इस वर्ष 2025-26 में 51 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी 25 विभागों को दी गई है। पौधरोपण दिवस 9 जुलाई को मनाया जाएगा जिसके लिए गड्ढों की खुदाई शुरू हो गई है। ग्राम्य विकास विभाग को सबसे ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। शासन लगातार धरती को हरी भरी बनाने के लिए प्रयासरत है। इसके प्रति वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर पौध रोपण कराया जाता है। बारिश शुरू होते ही संबंधित विभाग इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
इस बार नौ जुलाई को पौध रोपण दिवस मनाया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 51 लाख 65 हजार तीन सौ पौध रोपण किए जाएंगे। इन पौधों को लगाने की जिम्मेदारी 25 विभागों के कंधों पर होगी।
हर वर्ष की तरह इस बार भी पौध रोपण दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को सूचित किया गया। पेड़ लगाने के लिए स्थान का चयन भी किया गया है। लाखों की संख्या में पौध रोपण के लिए गड्ढों की खुदाई का कम भी शुरू हो चुका है।
नौ तारीख से सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी। इस महा दिवस को सफल बनाने के लिए 25 विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग को 20 लाख 97 हजार, वन विभाग, 15 लाख 52 हजार, कृषि विभाग चार लाख 19 हजार, उद्यान विभाग दो लाख 60 हजार, पंचायती राज विभाग दो लाख 14 हजार, पर्यावरण विभाग दो लाख दस हजार, राजस्व विभाग एक लाख 76 हजार, नगर विकास विभाग 31 हजार, उच्च शिक्षा 26 हजार, बेसिक शिक्षा 21 हजार, लोक निर्माण विभाग 17 हजार, जल शक्ति विभाग 17 हजार, रेलवे विभाग 15 हजार, स्वास्थ्य विभाग 13 हजार, उद्योग विभाग 13 हजार, माध्यमिक शिक्षा 23 हजार, ग्रह विभाग नौ हजार तीन सौ 80, सहकारिता विभाग नौ हजार तीन सौ 80, औद्योगिक विकास विभाग नौ हजार, पशुपालन विभाग आठ हजार, प्राविधिक शिक्षा सात हजार, रक्षा विभाग पांच हजार, ऊर्जा विभाग छह हजार चार सौ 40, श्रम विभाग चार हजार दौ सौ व परिवहन विभाग को दो हजार नौ सौ पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।