रायबरेली में भूमि विवाद में दो पक्षों में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 11 घायलों में से नौ जिला अस्पताल में भर्ती
रायबरेली के हरचंदपुर की रघुवीरगंज बाजार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के फायरिंग होने लगी। इसमें चार से पांच लोगों को गोली लगने की सूचना है। स्वतंत्रता दिवस पर हरचंदपुर में दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई।
जागरण संवाददाता, रायबरेली : रायबरेली के हरचंदपुर की रघुवीरगंज बाजार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के फायरिंग होने लगी। इसमें 11 लोगों को गोली लगी है। स्वतंत्रता दिवस पर हरचंदपुर में दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई।
हरचंदपुर के रघुवीरगंज बाजार में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसमें 11 लोग गोली लगने से घायल हो गए। आनन फानन कुछ घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। जिला अस्पताल में अब तक नौ घायल पहुंचे हैं।
हरचंदपुर के रघुवीरगंज बाजार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा है। तनाव के बीच शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। घटना में बाजार में खरीदारी करने आए लोग और राहगीर भी घायल हुए हैं।
चार घायलों कंडोरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार, बाजार निवासी आशुतोष, सुरेश पाल एवं सरफराज को सीएचसी ले जाया गया, जहां से इजहार एवं आशुतोष को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कस्बे के मयंक, धीरेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह, कंडोरा के आनंद लोधी, सोनू, अडोबर के राजेंद्र कुमार को सीधा जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
सूचना पर एएसपी संजीव कुमार सिन्हा जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी का कहना है जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।