Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में सवा माह में बंद हुए तीन पुल, कठिन हुई अयोध्या- बाराबंकी के वाहन चालकों की राह

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 03:12 PM (IST)

    रायबरेली में पिछले एक महीने में तीन मुख्य रास्तों पर पुल टूटने से यातायात बाधित है। बाराबंकी अयोध्या सुल्तानपुर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है क्योंकि उन्हें दूसरे रास्तों की जानकारी नहीं है। गेगासो गंगा पुल कैर गांव पुल और गल्ला मंडी ओवरब्रिज बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है और समय के साथ ईंधन भी अधिक लग रहा है।

    Hero Image
    सवा माह में बंद हुए तीन पुल, कठिन हुई गैर जनपद के वाहन चालकों की राह।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। गैर जनपद से जिले में आने वाले राहगीरों के लिए रास्ता बड़ा कठिन हो गया है, क्योंकि एक माह के अंदर ही जनपद के तीन प्रमुख रास्तों पर बने पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन के लिए बंद कर दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में दूसरे रास्तों की जानकारी न होने के चलते बाराबंकी, फैजाबाद, अयोध्या, सुल्तानपुर, फतेहपुर समेत आस पड़ोस जनपदों से आने वाले वाहन चालकों को दुश्वारियों का सामना पड़ रहा है। नतीजा लोग अंजान रास्तों पर फंसकर समय अपना कीमती समय समेत वाहन का अधिक ईंधन भी जला रहे हैं।

    साथ ही प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्थानीय लोगों को भी समस्या हो रही है। निजी वाहन चालक तो कुछ किमी रास्ता बदलकर दूसरी ओर से निकल रहे हैं, लेकिन डग्गामार या रोडवेज से आने वाले लोेग समय के साथ ही अधिक धन भी व्यय कर रहे हैं।

    11 जुलाई से बंद है गेगासो गंगा पुल

    गेगासो स्थित गंगा नदी पर बने पुल से लगभग पांच हजार वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता था। पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते 11 जुलाई की रात से जिला प्रशासन द्वारा कार व भारी वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया।

    इस पुल से लखनऊ व रायबरेली से फतेहपुर, बांदा जाने वाले वाहनों का अधिक आवागमन होता था, साथ ही रायबरेली शहर, लालगंज, बछरावां व लखनऊ निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले डंपर व ट्रक भी इसी रास्ते आते जाते थे।

    वैकल्पिक मार्ग-

    पुल बंद होने से अब बस व सब्जी वाहन डलमऊ होकर करीब 20 किमी से अधिक का सफर तय कर रहे हैं। निर्माण सामग्री वाले वाहन उन्नाव के बक्सर बिहार होकर करीब 45 से 50 किमी का अतिरिक्त सफर कर लालगंज आते हैं।

    30 जुलाई से बंद है कैर गांव स्थित पुल

    महराजगंज से इन्हौना राजमार्ग पर कैर गांव के पास बने पुल से करीब सात से आठ हजार वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता था। नए पुल के निर्माण को लेकर साइड लेन बनाई गई। 30 जुलाई से इस पर बाइक छोड़ अन्य वाहनों आवागमन बंद कर दिया गया। ये राजमार्ग रायबरेली को बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर जनपद से जोड़ता है। आवागमन बंद होने से इन जनपद से आने जाने वाहन चालकों का समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

    वैकल्पिक मार्ग-

    अब तिलोई, जगदीशपुर से आने वाले वाहन हैदरगढ़ या फिर अमावां होकर आते जाते हैं। इन्हौंना की ओर से आने वाले वाहन मऊ नहर से चंदाुपर होते हुए करीब 20 किमी का अतिरिक्त सफर कर रहे हैं।

    19 अगस्त से बंद है गल्ला मंडी ओवरब्रिज

    शहर स्थित कहारों का अड्डा और गल्ला मंडी के बीच डबल फाटक रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता था। 19 जुलाई को पुल में छेद होने व स्लैब गिरने से आवागमन बंद कर दिया गया। इस ओवरब्रिज से फैजाबाद, जगदीशपुर शहर समेत मिल एरिया व अमावां की ओर से शहर आने वाले वाहनों का अधिक आवागमन होता था।

    वैकल्पिक मार्ग-

    पुल बंद होने से सभी वाहन त्रिपुला चौराहा होते हुए करीब सात पांच से छह किमी का चक्कर लगाकर आ जा रहे हैं। हालांकि शहर निवासी बाइक सवार ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास का उपयोग करते हैं, लेकिन बारिश में अंडरपास से भी आवागमन बंद हो जाता है।