Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi In Raebareli: रायबरेली पहुंचे राहुल-प्रियंका, अमेठी के सांसद किशोरी लाल ने किया स्वागत

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 05:57 PM (IST)

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल रायबरेली पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। रायबरेली के फुरसतगंज एयरपोर्ट हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने स्वागत किया। साथ में आराधना मिश्रा मोना राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने भी स्वागत किया।

    Hero Image
    Rahul Gandhi In Raebareli: रायबरेली पहुंचे राहुल-प्रियंका।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल रायबरेली पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। 

    राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस पार्टी एक होकर लड़ी। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक साथ लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि यह हमने पहली बार देखा कि इंडिया गठबंधन एक साथ लड़ाई लड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने कठिन से कठिन परिस्थितियों में लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि सपा के सहयोग से हमने यहां एक सेना बनाई और इस सेना ने दोनों रायबरेली और अमेठी में ऐतिहासिक जीत हासिल की। 

    रायबरेली के फुरसतगंज एयरपोर्ट हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने स्वागत किया। साथ में नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने भी स्वागत किया।