रायबरेली में पति को बुलाने के लिए 7 घंटे मोबाइल टावर पर चढ़ी रही महिला, पुलिस ने वीडियो कॉल कराकर उतारा
रायबरेली के सरेनी में एक महिला नाराज पति से बात करने के लिए सात घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ी रही, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पति को बुलाकर वीडियो कॉल पर बात कराई, जिसके बाद महिला नीचे उतरी और अब दंपती की काउंसलिंग की जा रही है।
-1795847935722_m.webp)
आजमगढ़ जिले की रहने वाली है महिला, नोएडा में किया था प्रेम विवाह। जागरण
HighLights
महिला पति से बात करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी।
सात घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सुलझाया।
पति से वीडियो कॉल पर बात के बाद महिला उतरी नीचे।
संवाद सूत्र, जागरण, सरेनी (रायबरेली)। नाराज पति से बात करने को आजमगढ़ निवासी एक महिला शुक्रवार को कस्बा स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों व पुलिस के पूछने पर उसने पति को बुलाने की बात कही।
पुलिस ने जब उसके पति को बुलाकर वीडियो काल पर बात कराई तब जाकर महिला नीचे उतरी। इस दौरान करीब सात घंटों तक अफरा तफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस दंपती को थाने ले गई है, जहां वार्ता के जरिए मामला हल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और नोएडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। उसी फैक्ट्री में सरेनी के मौनी मोहल्ले का एक युवक भी काम करता था। काम के दौरान दोनों की जान पहचान हुई और उनमें नजदीकियां बढ़ी।
इस पर दोनों ने वहीं मंदिर में विवाह कर लिया और पति पत्नी की तरह रहने लगे। महिला के अनुसार कुछ दिनों बाद किसी बात को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। इस पर नाराज युवक उसे नोएडा में छोड़कर अपने घर आ गया। काफी प्रयास के बाद भी जब उसकी युवक से बात नहीं हुई तो वह शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सरेनी आई।
इसके बाद वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जहां से उसने डायल 112 पर काल कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आस पास के लोग भी मौके पर एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पति से मिलाने की मांग पर अड़ी रही।
यह भी पढ़ें- रायबरेली की 6 नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों का ट्रांसफर, लेकिन नगर पालिका EO को लेकर अटकलें तेज
आखिरकार पुलिस ने युवक काे बुलाया और उसे तीन मंजिला मकान की छत पर ले गई, जहां से वीडियो कालिंग के जरिए महिला की युवक से बात कराई गई, इसके बाद महिला नीचे उतरने काे तैयार हुई। प्रभारी निरीक्षक विंध्य विनय रावत का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने लाकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।