विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली के कार्तिक पूर्णिमा मेले में अपनों से बिछड़े 50 मासूम, पुलिस की मुस्तैदी ने परिजनों से मिलवाया

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:24 PM (IST)

रायबरेली के कार्तिक पूर्णिमा मेले में लगभग 50 बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए। पुलिस के खोया-पाया केंद्र ने लाउडस्पीकर की मदद से सभी बच्चों को उनके परिवारों से सुरक्षित मिलाया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रायबरेली कार्तिक पूर्णिमा मेले में 50 बच्चे परिजनों से बिछड़े।

  2. खोया-पाया केंद्र ने बच्चों को परिवारों से सुरक्षित मिलाया।

  3. पुलिस ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के टिप्स दिए।

संवाद सूत्र, रायबरेली। प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेले में आस्था के सैलाब के बीच अपनों का हाथ छूटने से करीब 50 बच्चों की आंखें नम हो गईं। गंगा स्नान और मेले की रौनक के बीच परिवार से बिछड़े इन मासूमों के लिए खोया-पाया केंद्र ही सहारा बना।

पुलिसकर्मियों ने बच्चों को मेला कोतवाली पहुंचाया और लाउडस्पीकर के माध्यम से उनकी पहचान व परिजनों की जानकारी प्रसारित कराई। आवाज सुनते ही बच्चों के स्वजन अपनों की तलाश में खोया-पाया केंद्र पहुंचने लगे।

केंद्र में अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित देख किसी मां की आंखों से आंसू छलक पड़े तो कोई पिता भावुक होकर बच्चे को सीने से लगाकर रो पड़ा। मेले की भीड़ में अपनों से बिछड़े मासूम भी स्वजन को देखते ही उनसे लिपट गए। कुछ देर पहले तक सिसक रहे बच्चों के चेहरे पर अपनों को देखकर मुस्कान लौट आई।

भावुक कर देने वाले इन दृश्यों को देखकर वहां मौजूद लोग भी द्रवित हो उठे। खास बात यह रही कि महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही अभिभावकों को मेले में बच्चों का हाथ थामकर रखने और उनकी जेब में पहचान व मोबाइल नंबर की पर्ची रखने की सलाह दी, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें- महराजगंज के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 8 नए बीईओ को मिला कार्यक्षेत्र, 5 को अतिरिक्त प्रभार

खोया-पाया केंद्र के प्रभारी सतीश यादव, दरोगा अनुज कुमार, रुस्तम सिंह, शाहिद खान, किशन कुशवाहा, श्रुति यादव और रिचा पाल ने बताया कि केंद्र पर लाए गए सभी बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।