विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 8 नए बीईओ को मिला कार्यक्षेत्र, 5 को अतिरिक्त प्रभार

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:01 PM (IST)

महराजगंज के बेसिक शिक्षा विभाग में हुए बड़े फेरबदल के बाद 8 नए खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को कार्यक्षेत्र आवंटित किए गए हैं। इनमें से 5 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बेसिक शिक्षा विभाग में हुआ बड़ा स्थानांतरण।

  2. आठ नए खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्षेत्र मिला।

  3. पांच अधिकारियों को अतिरिक्त ब्लाकों का प्रभार।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में हुए हालिया स्थानांतरण के बाद जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालयों में अब नए खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम कार्यभार संभालेगी। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए आठ खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्षेत्र आवंटित कर नई जिम्मेदारी सौंप दी है।

इसके साथ ही पांच अधिकारियों को उनके निर्धारित विकास खंड के अलावा अतिरिक्त ब्लाकों का प्रभार भी दिया गया है। इससे जिले के सभी विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारियों की नई टीम के साथ विभागीय कामकाज संचालित होगा।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उदय चन्द राय को सिसवा, कुंवर विक्रम पाण्डेय को फरेंदा, उदय शंकर राय को नौतनवा, अमितेश कुमार को पनियरा, राजेश कुमार को बृजमनगंज, रीता गुप्ता को परतावल, अमित कुमार चौहान को निचलौल तथा अजीत कुमार सिंह को सदर विकास खंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अतिरिक्त प्रभार के तहत उदय चन्द राय को मुख्यालय, उदय शंकर राय को लक्ष्मीपुर, अमितेश कुमार को घुघली, राजेश कुमार को धानी तथा अजीत कुमार सिंह को मिठौरा विकास खंड की जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रकार आठ अधिकारियों के बीच जिले के सभी 12 विकास खंडों का दायित्व आवंटित किया गया है। पिछले दिनों हुए स्थानांतरण में जिले में तैनात सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: आगजनी-तोड़फोड़ मामले में पूर्व MP बनवारी लाल समेत तीन को 3-3 साल की सजा, 28 साल बाद आया फैसला

इसके बाद गैर जनपदों से आठ नए अधिकारियों की तैनाती हुई है। अब इनके कार्यक्षेत्र निर्धारित होने के साथ ही जिले के सभी बीआरसी कार्यालयों में नई प्रशासनिक टीम कामकाज संभालेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित विकास खंडों में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।