लखनऊ: आगजनी-तोड़फोड़ मामले में पूर्व MP बनवारी लाल समेत तीन को 3-3 साल की सजा, 28 साल बाद आया फैसला
पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल समेत तीन लोगों को 28 साल पुराने व्यापार कर भवन में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है।
-1795512866498_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को तीन साल की सजा।
28 साल पुराने आगजनी और तोड़फोड़ मामले में फैसला।
प्रत्येक दोषी पर 36 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा।
विधि संवाददाता, लखनऊ। व्यापार कर भवन में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी करने के 28 साल पुराने मामले में पूर्व राज्यसभा सदस्य व व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल समेत तीन दोषियों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए मामलों के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 36-36 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
इस मामले में बनवारी लाल कंछल, हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को दोषी करार दिया गया था। 17 नवंबर को अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की थी। मंगलवार को सुनवाई पूरी होने के बाद तीनों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई।
मामला 12 अगस्त 1998 का है। हजरतगंज स्थित व्यापार कर भवन में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी।
यह भी पढ़ें- गोंडा में 652 कर्मियों के कंधों पर 14 लाख उपभोक्ताओं को रोशन करने का भार, 2298 पद खाली
इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में बनवारी लाल कंछल समेत उनके व्यापारी साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। करीब 28 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।