विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रिया की बुक 'बिटवीन यू एंड आइ' की न्यूयार्क में डिमांड

By JagranEdited By:
Published: Sat, 19 Feb 2022 12:18 AM (GMT+05:30)

रायबरेली अपने मजबूत अंग्रेजी लेखन के बूते विदेश में डंका बजाने वाली युवा लेखिका प्रिया सिंह क

प्रिया की बुक 'बिटवीन यू एंड आइ' की न्यूयार्क में डिमांड
प्रिया की बुक 'बिटवीन यू एंड आइ' की न्यूयार्क में डिमांड

रायबरेली : अपने मजबूत अंग्रेजी लेखन के बूते विदेश में डंका बजाने वाली युवा लेखिका प्रिया सिंह की बुक बिटवीन यू एंड आइ का प्रकाशन न्यूयार्क की कंपनी मैनहट्टन बुक पब्लिशिग करना चाह रही है। इस पब्लिकेशन से प्रकाशित होने वाली किताबें बेस्ट सेलर आन अमेजन रहती हैं। इसके पहले भी इसी किताब की दो कविताओं के लिरिक्स विदेशी म्यूजिक कंपनी ने बहुत पंसद किए और गाने बनाने के लिए प्रिया को मेल किया है।

मैनहट्टन बुक पब्लिशिग ग्रुप अंग्रेजी भाषा में लिखी किताबें प्रकाशित करता है। प्रकाशन से पूर्व वह लेखन सामग्री का रिव्यू करता है, उसके बाद लेखक से संपर्क करता है। पिछले सप्ताह प्रिया ने अपनी बुक रिव्यू के लिए उक्त कंपनी को भेजी थी, जिसका जवाब आ गया है। मैनहट्टन बुक पब्लिशिग ग्रुप के पब्लिशिग को-आर्डिनेटर एमी मार्शल और क्रिस्टेन हैगन ने प्रिया की कविताओं को काफी पसंद किया है। दोनों ने ई-मेल करके युवा लेखिका की तारीफ की है और किताब प्रकाशित करने की इच्छा जताई है। न्यूयार्क की कंपनी से मिली तारीफ के बाद प्रिया खासी उत्साहित हैं। वजह, इस पब्लिकेशन से प्रकाशित होने वाली किताबें बेस्ट सेलर आन अमेजन होती हैं। हालांकि, उनकी इस किताब का प्रकाशन बीएफसी पब्लिकेशन पहले ही कर चुका है।

अमेरिकन कंपनी भेज चुकी है प्रस्ताव

प्रिया की इसी किताब की कविता माय लव इज कापीराइट और बिटवीन यू एंड मी के लिरिक्स अमेरिकन म्यूजिक कंपनी नैशविले सांग सर्विस को काफी पसंद आए। पाप स्टाइल में लिखी गई इन कविताओं पर म्यूजिक कंपनी गाने बनाना चाहती है। कंपनी को को-आर्डिनेटर रचेल क्रिस्टालडी इसके लिए प्रिया को आफर दे चुके हैं।

द स्नोफाल गाने ने मचाई थी धूम

दिसंबर 2020 में प्रिया के लिखे गाने द स्नोफाल आफ दिसंबर ने क्रिसमस पर खूब धूम मचाई थी। ये सांग क्रिसमस पर रिलीज होने वाले गानों में टाप-16 में था। इसको आवाज दी थी मशहूर सिगर बेन डेविडसन ने।

बोलीं प्रिया

मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी लिखी किताबें विदेश में पसंद की जाएंगी और मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। अच्छा लगता है जब कोई आपके काम को सराहे, प्रशंसा करे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।