यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सांप को बिल में घुसते हुए देखा तो पूंछ पकड़कर निकाल लिया बाहर, फिर हुई ऐसी घटना कि मच गया हड़कंप
यूपी के रायबरेली में एक युवक को सांप के साथ खेलना महंगा पड़ गया। युवक काफी देर सांप के साथ खेलता रहा। उसका कहना था कि उसे सर्पदंश का असर नहीं होता। गांव निवासी कमलेश ने सोमवार को घर के पास सांप को बिल में घुसते हुए देखा जिस पर उसने सांप की पूंछ पकड़कर उसे बिल से बाहर खींच लिया और उसके साथ खेलने लगा।

संवाद सूत्र, सरेनी। लोहरामऊ में एक युवक को सांप के साथ करतब बाजी करना महंगा पड़ गया। युवक काफी देर सांप के साथ खेलता रहा। उसका कहना था कि उसे सर्पदंश का असर नहीं होता। गांव निवासी कमलेश ने सोमवार को घर के पास सांप को बिल में घुसते हुए देखा, जिस पर उसने सांप की पूंछ पकड़कर उसे बिल से बाहर खींच लिया और उसके साथ खेलने लगा।
कमलेश बोला- सांप के काटने का नहीं होता असर
पास-पड़ोस के लोगों के मना करने पर कमलेश ने कहा कि उसे सांप के काटने से कोई असर नहीं होता। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया, जिससे कमलेश की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवारजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद कमलेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।