विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांप के डसने के बाद शरीर के अंगों ने काम करना कर द‍िया था बंद, 1300 KM सफर कर कानपुर पहुंचा शख्‍स; बची जान

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Mon, 21 Aug 2023 11:43 PM (IST)

गुजरात के राजकोट में उप्र के फतेहपुर के युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। राजकोट के अस्पताल में इलाज के बावजूद हालत बिगड़ती चली गई तो स्वजन और दोस्तों ने उसे कानपुर के एलएलआर अस्पताल लाने का निर्णय किया। एंबुलेंस में वेंटीलेटर पर युवक को 26 घंटे में करीब 1300 किमी का सफर तय करके कानपुर लाया गया। यहां अस्पताल में इलाज हुआ तो युवक की जान बच गई।

युवक को 15 अगस्त को एक जहरीले सांप ने डस लिया था।
युवक को 15 अगस्त को एक जहरीले सांप ने डस लिया था।

HighLights

  1. गुजरात के राजकोट में नौकरी करने वाले युवक की हालत वहां इलाज के दौरान बिगड़ गई थी
  2. शरीर के अंगों ने काम करना बंद किया तो एंबुलेंस से 26 घंटे में लेकर पहुंचे कानपुर

कानपुर, जागरण संवाददाता। गुजरात के राजकोट में यूपी के फतेहपुर के युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। राजकोट के अस्पताल में इलाज के बावजूद हालत बिगड़ती चली गई तो स्वजन और दोस्तों ने उसे कानपुर के एलएलआर अस्पताल लाने का निर्णय किया। एंबुलेंस में वेंटीलेटर पर युवक को 26 घंटे में करीब 1300 किमी का सफर तय करके कानपुर लाया गया। यहां अस्पताल में इलाज हुआ तो युवक की जान बच गई।

15 को जहरीले सांप ने डसा था 

फतेहपुर निवासी 20 वर्षीय सुनील कुमार गुजरात के राजकोट में काम करते हैं। 15 अगस्त को उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया। राजकोट के जिला अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ। एंटी वेनम वैक्सीन लगी, लेकिन लाभ नहीं हुआ। अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया। सुनील की जान बचाने का कोई रास्ता नजर नहीं आया तो स्वजन और दोस्तों ने गुजरात से कानपुर लाने का निर्णय लिया। इसके लिए 51 हजार रुपये में वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस बुक की गई, लेकिन इसमें खतरा भी बहुत था।

1300 क‍िमी का सफर तय क‍िया, बच गई जान 

वहां से 1300 किमी की दूरी 26 घंटे में सफर पूरा कर सुनील को कानपुर लाया गया और एलएलआर अस्पताल में भर्ती किया गया। तीन दिन तक आइसीयू में उनका इलाज किया गया और एंटी वेनम के 10 इंजेक्शन लगाए। इसका असर दिखा और सुनील के अंगों ने काम करना शुरू कर दिया। मेडिसिन विभाग के डा. एसके गौतम ने बताया कि मरीज के स्वजन खतरा उठाकर यहां पहुंचे, लेकिन सही इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। अब उन्हें वेंटीलेटर से भी हटा दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।