यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mirzapur: सूट पहनकर अस्पताल पहुंचे युवक ने झोले से निकाला सांप तो मच गया हड़कंप, इधर-उधर भागने लगे डॉक्टर और मरीज
युवक मंडलीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा और डॉक्टरों से कहा कि उसे सर्प ने डस लिया है। जल्द से एंटी वेनम इंजेक्शन लगाकर उसकी जान बचा लें। युवक की बात पर अस्पताल के कर्मियों को यकीन नहीं हुआ। कहा कि तुमको यह कैसे पता कि सांप ने ही काटा है। पहले काटने वाले सांप की पहचान करके ठीक से बताओ तब इंजेक्शन लगाया जाएगा।

युवक की स्थिति ठीक बताई जा रही है। युवक ने बताया कि उसके घर के पास शाम को सांप दिखा तो परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख भगाने लगा। इसी बीच उसने उसके हाथ में डस लिया।