विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lord Jagannath: 108 घड़े के जल से महाप्रभु ने किया स्नान, अब 15 दिन मौसी के घर करेंगे आराम

Published: Wed, 11 Jun 2025 08:18 PM (GMT+05:30)

रायबरेली के बाबा जगमोहनेश्वर धाम में भगवान जगन्नाथ सुभद्रा और बलभद्र जी का सहस्त्र स्नान हुआ। राज परिवार ने पंचामृत ...और पढ़ें

108 घड़े के जल से महाप्रभु ने किया स्नान, 15 दिन मौसी के घर करेंगे आराम
108 घड़े के जल से महाप्रभु ने किया स्नान, 15 दिन मौसी के घर करेंगे आराम

HighLights

  1. जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र का सहस्त्र स्नान |
  2. 15 दिन के लिए भगवान अस्वस्थ |
  3. 26 जून को भक्तों को दर्शन देंगे |

जागरण संवाददाता, रायबरेली। शहर के बाबा जगमोहनेश्वर धाम चंद्रापुर मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठित महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा व बलभद्र भगवान को सहस्त्र स्नान कराया गया। महाप्रभु 15 दिवस के लिए अपने नए घर में विराजित हो गए। सर्वप्रथम राज परिवार के छोटे राजा हर्षेंद्र सिंह एवं रानी ममता सिंह द्वारा भगवान जगन्नाथ जी को पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद एक-एक घड़े का जल महाप्रभु को समर्पित किया गया।

बुधवार को सुबह 9 बजे आचार्य पंडित नरेश चंद्र शास्त्री द्वारा स्वस्ति वाचन करते हुए भगवान जगन्नाथ जी को गर्भ ग्रह से बाहर लाया गया। भक्त ऋषि अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ, डा़ शकुंतला सिंह ने बहन सुभद्रा व बलभद्र भगवान को धर्मेंद्र श्रीवास्तव लेकर चल रहे थे। आगे आगे सुदर्शन भगवान भी चल रहे थे।

वहीं आगे-आगे मंदिर कमेटी के प्रमुख मंटू शुक्ला शंख ध्वनि करते हुए साथ चल रहे थे। सभी भक्त कुआं स्थल पर पहुंचे, जहां चौकियों पर जगन्नाथ महाप्रभु, बलभद्र भगवान व बहन सुभद्रा महारानी को विराजित किया गया। इसके बाद 108 घड़े के जल से महाप्रभु को स्नान कराया गया।

इसके बाद दिव्य संगीतमय आरती हुई। कढ़ी चावल एवं छप्पन भोग प्रभु को समर्पित किया गया। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ महाप्रभु स्नान के बाद 15 दिनों के लिए अस्वस्थ हो जाते हैं, उन्हें बुखार आ जाता है, जिसके चलते वह अपनी मौसी गुंडिचा के घर चले जाते हैं और वहीं पर विश्राम करते हैं।

बुधवार 11 जून से 26 जून तक जगन्नाथ महाप्रभु भक्तों को दर्शन नहीं देंगे और अस्थाई गुंडिचा भवन में रहेंगे। इस दौरान रोजाना प्रात नौ बजे एवं रात नौ बजे भगवान जगन्नाथ जी की आरती पुजारी पंडित योगेश मिश्रा द्वारा की जाएगी। नित्य भगवान को ज्वर नाशक कlड़ा, गाय का दूध एवं सेब फल का भोग लगाया जाएगा।

26 जून को भगवान स्वस्थ होंगे और शाम के समय भक्तों को दर्शन देंगे। धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजू दीक्षित, विजय कुमार, आशीष सविता, पंकज अग्रवाल, केशव प्रसाद द्विवेदी, राम मनोहर मिश्र, किरण, शिशिर शुक्ला, रेनू मिश्रा, सौम्या मिश्रा, ललित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।