Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2022: रायबरेली में गंगा स्नान को श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, उमड़ा आस्था का सैलाब

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 08:26 AM (IST)

    Kartik Purnima 2022 गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान को लाखों स्नानार्थी डलमऊ पहुंचे। ऊंचाहार और सरेनी के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखाई दी।

    Hero Image
    Kartik Purnima 2022: रायबरेली में गंगा स्नान को श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी।

    रायबरेली, जागरण संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा की भोर से गंगा स्नान के लाखों की संख्या में स्नानार्थी डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी के गंगा तटों पर पहुंचने लगे हैं। भारी भीड़ के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का भी मौके पर जमावड़ा है। लोग गंगा नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाटों पर सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग लगाई गई है और ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए रास्तों पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था भीड़ के सैलाब को रोकने में कमजोर पड़ती दिख रही है। मेला स्थलों पर पेयजल, अस्थायी शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था का दावा प्रशासन ने किया है।

    दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के आने का सिलिसला दो तीन दिन पहले ही शुरू हो गया था। कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए सोमवार को भी पूरे दिन अधिकारी दौड़ते भागते नजर आए और व्यवस्थाओं को पूरा करने में जुटे रहे।

    जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी तैयारियों की निगरानी में जुटे हुए थे। सोमवार को पूरे दिन घाटों पर की गई व्यवस्थाओं को परखने और कमियों को दूर कराने का क्रम चलता रहा। यही नहीं विशेष तौर पर मेला ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों से भी उच्चाधिकारियों ने संपर्क किया।

    तैयारियों और खामियों पर चर्चा ही नहीं की, बल्कि अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। सबसे अधिक भीड़ डलमऊ के राजघाट, बड़ा मठ, रानी शिवाला घाट, संकट मोचन घाट घाटों पर है। इसके अलावा सरेनी के गेगासो और ऊंचाहार के गोकना समेत अन्य घाटों पर भी लाखों की संख्या में स्नानार्थी पहुंचे हैं।