विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण वैन हादसा, चालक की मौत और आठ घायल

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:13 AM (IST)

गंगा एक्सप्रेसवे पर जगतपुर के पास एक तेज रफ्तार वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में महाराष्ट्र निवासी चालक की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

संवाद सूत्र, जागरण, जगतपुर (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वैन गुरुवार की शाम उबरनी गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन पलटते हुए किनारे आ गई। हादसे में महाराष्ट्र निवासी वैन चालक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

महाराष्ट्र के जालना निवासी गनराज अपने व साले रविंद्र के परिवार के साथ काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। वैन महाराष्ट्र के ही पोलमबरी पीर वावड़ा औरंगाबाद के रहने वाले उमेश मोतीलाल गजरे चला रहे थे। वैन में गनराज व रविंद्र के अतिरिक्त योगिता, तेजू, वैष्णवी, तनुजा, देवांश और रितिका बैठे थे।

मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे पर उबरनी गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि वैन पलटते हुए किनारे पर आ गई। हादसे में वैन सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में दो साल से भारी वाहनों के आवागमन ने उधेड़ी सड़क, 80 से अधिक गांवों के लोगों का चलना हुआ दूभर

पुलिस व हाईवे कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तेजू, रिवंद्र व योगिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अजय मलिक का कहना है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में दीपावली के बाद भी नहीं सुधरी शहर की आबोहवा, एक्यूआई फिर पहुंचा 178

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।