Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हिंयुवा के जिला संयोजक को पीटने के मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:49 PM (IST)

    हिंयुवा संयोजक के खिलाफ दी गई तहरीर। सिविल लाइंस चौराहे पर सरे आम जूतों से पिटाई का मामला। प्रियंका के स्वागत में खड़े पार्टीजनों से हुआ था विवाद।

    हिंयुवा के जिला संयोजक को पीटने के मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज

    रायबरेली, जेएनएन। रविवार को सिविल लाइंस पर कांग्रेसी और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी के बीच हुई मारपीट का मामला कोतवाली पहुंच गया। हिंयुवा के जिला संयोजक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने भी प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का हवाला देते हुए तहरीर दी है। उनकी शिकायत की अभी जांच की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंयुवा के जिला संयोजक आशीष पाठक ने कांग्रेस के हिमांशू सिंह व अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह अपने साथियों के साथ सिविल लाइंस पेट्रोल पंप आया था। चौराहे पर पहले से मौजूद कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो हिमांशू व अन्य कांग्रेसियों ने उसे धक्का दे दिया। वह ट्रक के नीचे आने से किसी तरह बच गया। फिर उसे जमकर मारापीटा गया। पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई।

    उधर, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस शैलजा सिंह ने आशीष पाठक और उनके साथियों पर संगीन आरोप लगाए हैं। बताया कि ये लोग प्रियंका गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे। मना करने पर महिला कांग्रेसियों के साथ धक्कामुक्की व बदसलूकी की।

    प्रियंका के स्वागत कार्यक्रम में हुआ था बवाल

    वाकया ये था कि कांग्रेस महासचिव व जिले की संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रात लगभग आठ बजे इलाहाबाद जा रहीं थीं। सिविल लाइंस चौराहे पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी खड़े थे, तभी आशीष पाठक और उनके संगठन के पांच-सात लोग वहां पहुंचे। नारेबाजी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कांग्रेसियों ने आशीष को पकड़कर पीट दिया।

    कोतवाल बोले

    कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि आशीष के साथ मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हमारे पास इसके कई वीडियो हैं। जो शिकायत कांग्रेस की तरफ से हुई है, उसकी भी जांच की जा रही है।