Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raebareli News: ग्रामीण क्षेत्रों से सीधे चारबाग के लिए चलेंगी 12 नई बसें, इन रूटों से होगा आवागमन

    रायबरेली जिले के ग्रामीण इलाकों से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। परिवहन निगम ने 12 नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरू किया है जो चारबाग तक जाएंगी। यह सेवा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए है जिन्हें इलाज पढ़ाई या नौकरी के लिए लखनऊ जाना होता है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुसार और बसें चलाई जाएंगी।

    By Jagran News Edited By: Ashish Mishra Updated: Thu, 28 Aug 2025 03:18 PM (IST)
    Hero Image
    ग्रामीण क्षेत्रों से सीधे चारबाग के लिए चलेंगी 12 नई बसें। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिले के ग्रामीण अंचलों को बेहतर परिवहन सुविधा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों से सीधे लखनऊ के लिए बसें चलाई जा रही हैं। जिले के 12 नए रूटों पर सीधे चारबाग के लिए संचालन शुरू शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन निगम की पहल पर रायबरेली डिपो के अंतर्गत 12 नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया है। ये सभी बसें ग्रामीण क्षेत्रों से होकर राजधानी लखनऊ के चारबाग बस स्टेशन तक चलेंगी।

    इन रूट से होकर चलेंगी बसें

    परिवहन निगम की बस को रायबरेली-बरारा-लखनऊ, रायबरेली -हैदरगढ़-लखनऊ, रायबरेली -तिलोई-लखनऊ, रायबरेली-मौरावां-लखनऊ, रायबरेली-शिवगढ़वती-लखनऊ, रायबरेली -विशुनदासपुर-लखनऊ, रायबरेली-भीरा-लखनऊ, रायबरेली-राजामऊ-लखनऊ, रायबरेली-धई- लखनऊ, रायबरेली- सलोन- लखनऊ, रायबरेली- सेमरौता- लखनऊ, रायबरेली- फतेहपुर- लखनऊ के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

    इन लोगों को होगा फायदा

    क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि यह बस सेवा विशेष रूप से उन ग्रामीण यात्रियों के लिए शुरू की गई है, जिन्हें इलाज, पढ़ाई, नौकरी या अन्य कार्यों के लिए रोजाना लखनऊ जाना होता है। अब उन्हें शहर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

    इन बसों का संचालन सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न समय पर किया गया, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। यह सेवा उन क्षेत्रों में भी पहुंचेगी, जहां अब तक सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी।

    इससे न केवल ग्रामीण लोगों को लाभ होगा, बल्कि नगर और राजधानी के बीच यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। बसों का रूट इस तरह से तय किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा गांव को जोड़ा जा सके। यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर आगे और भी बसें चलाई जाएंगी।