Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सुलतानपुर रेलवे ओवरब्रिज में आई खराबी, आवागमन बाधित

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 22 May 2022 12:05 AM (IST)

    रायबरेली रायबरेली-सुलतानपुर हाईवे पर आइटीआइ फैक्ट्री के निकट बने रेलवे ओवरब्रिज में

    Hero Image
    सुलतानपुर रेलवे ओवरब्रिज में आई खराबी, आवागमन बाधित

    रायबरेली: रायबरेली-सुलतानपुर हाईवे पर आइटीआइ फैक्ट्री के निकट बने रेलवे ओवरब्रिज में खराबी आ गई है। शनिवार की दोपहर ये कमी सामने आई तो पुल पर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया। इस कमी को दूर करने में सात से 10 दिन लगने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों की नजर रेलवे ओवरब्रिज के लगभग बीच में आई दरार पर पड़ी। गर्डर में भी गैप साफ दिख रहा था। इसकी सूचना तत्काल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दी गई। साथ ही पुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। बांदा-टांडा हाईवे पर ये पुल बना है। इस हाईवे के निर्माण में 636 करोड़ रुपये खर्च किए गए। पुल बनाने में 30 से 40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान बताया जा रहा है। ये ओवरब्रिज तीन साल में बनकर तैयार हुआ था और दिसंबर 2019 में इस पर आवागमन शुरू हुआ था। इतनी जल्दी पुल में खराबी आने को लेकर स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

    बेयरिग या गर्टर में आई है खामी

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक योगेश कुमार ने बताया कि वह अभी गैर जनपद में हैं। पुल में खराबी आने की बात उन्हें पता चली है। संभवत: बेयरिग खराब हुई है या फिर गर्टर में गैप आया है। इस खामी को एक सप्ताह या 10 दिन में दूर करा दिया जाएगा। सूचना है कि परियोजना प्रबंधक समर बहादुर सिंह रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करने आ सकते हैं। सुल्तानपुर से तकनीकी जानकारों की एक टीम भी जल्द ही यहां आएगी।