Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री ने छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jun 2022 12:30 AM (IST)

    महापुरुषों के कारण बराबरी का मिला अधिकार चंदापुर में गेट बनाने के निधि से बजट देने की घोषणा

    Hero Image
    कैबिनेट मंत्री ने छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

    शिवगढ़ : सूबे के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रविवार को चंदापुर मजरे गूढ़ा में छत्रपति शाहूजी महाराज प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां बताई साथ ही महापुरुषों के विचारों को अपनाने की बात कही।

    कैबिनेट मंत्री ने प्रतिमा के लिए जमीन दान देने वाले गया प्रसाद वर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया। कहा, उनके इस कार्य से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस व्यक्ति ने समय के साथ अपने आप में परिवर्तन नहीं किया तो उसे कोई याद नहीं रखता है। छत्रपति शाहूजी महाराज ने सबसे पहले हमें बराबरी का अधिकार देने का काम किया था। उनकी परिकल्पना न होती और उस परिकल्पना को बाबा भीमराव आंबेडकर आगे न गए होते और संविधान न बनाया होता तो हम लोगों को आरक्षण न मिलता। उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई भीख नहीं है। हम लोगों का अधिकार है। उन्होने कहा कि मैं चंदापुर गांव के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज गेट का धन अपने निधि से दूंगा। अपना दल प्रदेश सचिव मान सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष पवन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, अंकित वर्मा, रामहेत रावत, वीरेंद्र कुमार वर्मा, केतार पासी, बहुदा खुर्द ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, वीरेंद्र गौतम, बलदेव वर्मा, आलोक पटेल, सुरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनसेट

    कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत

    संसू, बछरावां : कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को नगर पंचायत कार्यालय और तिलेंडा प्रधान के आवास पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है। धर्मराज सिंह, नितिन वर्मा, नीरज रावत, मान सिंह पटेल, अमन सिंह दउवा, लक्ष्मीकांत रावत, अधिवक्ता अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner