Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Crime: गांव के बाहर शोच के लिए गई थी महिला, लाइट पड़ने पर हुई खड़ी; फिर देर रात ही पहुंची थाने

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 05:30 AM (IST)

    देर शाम शौच के लिए गई महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की खोजबीन करते हुए पति मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। देर रात कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    शौच के लिए गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पति को पीटा

    संवादसूत्र, महराजगंज (रायबरेली)। देर शाम शौच के लिए गई महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की खोजबीन करते हुए पति मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। देर रात कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। गांव के बाहर रास्ते के किनारे बैठ कर शौच करने लगी। महिला के मुताबिक इसी दौरान गांव के ही दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे। बाइक की लाइट पड़ने पर वह खड़ी हो गई।

    महिला का आरोप है कि तभी बाइक सवार युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन झाड़ियों में उठा ले गए, जहां आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो उसका पति उसे खोजने निकला।

    खोजबीन करते हुए उसका पति जब घटना स्थल पर पहुंचा तो उसकी हालत देख पति ने शोर मचाते हुए आरोपितों का विरोध किया। इस पर आरोपितों ने पति को जमकर मारा पीटा और धमकाते हुए वहां से फरार हो गए।

    महिला का कहना है कि आरोपित घटना स्थल पर चप्पल व मोबाइल छोड़ कर भागे हैं। कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।