वैदिक इंटर कॉलेज ने 2-0 से जीता हॉकी मैच
रायबरेली : शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग हॉकी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आय ...और पढ़ें

रायबरेली : शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग हॉकी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शील्ड हासिल करने के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान पर जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता में वैदिक इंटर कॉलेज ने जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वैदिक इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य जयशंकर प्रसाद, क्रीड़ा प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी और जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक विकास साहू ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। पहल मैच स्टेडियम और राजकीय इंटर कॉलेज के मध्य हुआ। इसमें स्टेडियम ने 2-1 से जीत हासिल की। दूसरा मैच वैदिक इंटर कॉलेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बीच हुआ। वैदिक इंटर कॉलेज ने 2-0 से जीत हासिल की। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। इसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता की निर्णायक भूमिका जिनूर खान, आतिफ खान, मुर्तजा अली, अबू यूसुफ ने निभाई। ताइक्वांडो प्रशिक्षक मानवेंद्र ¨सह, वालीबॉल के शशिकांत, सीएल वर्मा, अनिल तिवारी, राम आसरे, जितेंद्र ¨सह मौजूद रहे।
मैदान की साफ-सफाई
रायबरेली : गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया गया है। मैदान में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए व्यायाम शिक्षिका रेनू शुक्ला, लक्ष्मीकांत शुक्ला, शिवशरण ¨सह, अंजली ¨सह पटेल और मुन्ना लाल ने साफ-सफाई की। इसके साथ ही मैदान में खेल-कूद ट्रैक भी बनाए। जिससे खिलाड़ियों को दिक्कतें न आए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।