शरीर में हो गांठ तो जरूर कराएं जांच
रायबरेली : जागरण प्रश्न प्रहर में जिला अस्पताल के चिकित्सक पूर्व रेजीडेंट डाक्टर बीएचयू व ईएनटी सर्जन डा. शिव कुमार दैनिक जागरण कार्यालय में दोपहर एक से दो बजे तक मौजूद रहे। जिले भर के पाठकों ने फोन कर उनकी अपनी स्वास्थ्य से संबंधित समस्या बताईं। चिकित्सक ने मरीजों को उपचार के लिए दवाएं बता कर सलाह दी।
प्रश्न : गले में हमेशा सूजन रहती है।
दीपांश पाल, बेलाचक , डीह
उत्तर : मोनोसेफ 200 एमजी की गोली दो बार पांच दिन, गर्म पानी से गरारा करें। इसके बाद भी आराम न मिले तो जिला अस्पताल में आ कर इलाज कराएं।
प्रश्न : शरीर में दाने निकलते हैं। क्या करें
राजेंद्र सिंह, गोपालपुर, परशदेपुर
उत्तर : एलेग्रा 120 एमजी की एक गोली दस दिन खाएं। धूप से बचने का प्रयास करें। इससे आप को आराम मिल जाएगा।
प्रश्न : पैर में चोट के कारण दर्द रहता है।
इमरान, ऊंचाहार
उत्तर : जेडोसेफ 200 एमजी दो गोली सुबह शाम पांच दिन खाएं। इसके साथ ही वोलनी जेल से मालिश करें। मालिश हल्के हाथ से करें। मालिश करने के बाद अगर एलर्जी जैसे लक्षण दिखें तो जिला अस्पताल आ कर दिखाएं।
प्रश्न : शरीर सुस्त रहता है, उपाय बताएं।
मिथलेश गुप्ता, परशदेपुर
उत्तर : सुबह-शाम घूमने के साथ हल्का व्यायाम करें। साथ ही हरी सब्जियों का प्रयोग करें। शरीर में चैतन्यता आएगी। इसके बाद भी अगर परेशानी हो तो जिला अस्पताल आ कर मिलें।
प्रश्न : पेट में पथरी हो गई है, क्या करें।
विमलेश , ऊंचाहार
उत्तर : पथरी की जांच के लिए पहले अल्ट्रासाउंड कराएं। इसके बाद कक्ष संख्या 24 में आकर मिलें। इसके बाद ही विधिवत इलाज शुरू किया जाएगा।
प्रश्न : हार्निया का आपेरशन कराया था, दाग नहीं मिट रहे हैं।
सुधीर, डलमऊ
उत्तर : जिला अस्पताल के कक्ष संख्या सात में आकर दिखाएं। जांच के बाद ही इलाज किया जा सकता है।
प्रश्न : रीढ़ की हड्डी में दर्द रहता है। उपाय बताएं
कुलदीप, नसीराबाद
उत्तर : हार्ड बेड पर बिना गद्दे के लेटें, सेलकाल की एक एक गोली सुबह शाम एक सप्ताह लें।
प्रश्न : पैर में सूजन आ जाती है। अखिलेश, बछरांवा
उत्तर : जीरो डाल एस की एक एक गोली सुबह शाम एक सप्ताह तक लें। इसके बाद भी आराम न मिले तो जिला अस्पताल आ कर जांच कराएं।
प्रश्न : खाना खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द होता है। शौच को जाना पड़ता है।
रजोल, डलमऊ
उत्तर : ओटू टैवलेट की एक एक गोली सुबह शाम एक सप्ताह लें, आराम मिलेगा।
प्रश्न : कमर में दर्द रहता है।
अंसार सलोन
उत्तर : ओवरान प्लस की एक एक गोली सुबह शाम लेने से आराम मिलेगा। इसके बाद भी परेशानी रहे तो जिला अस्पताल आ कर मिलें।
प्रश्न : यूरीन करते समय जलन होती है। विकास बछरावां।
उत्तर : जिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या छह में आकर दिखाए। जांच करने के बाद ही दवा की व्यवस्था की जाएगी।
प्रश्न : कई दिन से खांसी आ रही है। गब्बर सिंह, लालगंज
उत्तर : रेशवास सीरप का प्रयोग करें। इसके बाद भी आराम न मिले तो जिला अस्पताल आ कर मिलें।
प्रश्न : मां के घुटनों में दर्द बना रहता है।
मनीष पांडेय, महराजगंज
उत्तर : सेलकाल 500 एमजी और वोवरान एस आर 100 एमजी की एक एक गोली एक सप्ताह दें।
प्रश्न : खाना खाते समय गले में जलन होती है।
शिवाकांत, ऊंचाहार
उत्तर : टैबलेट पैंसिक डीएसआर की एक गोली रोज खाली पेट लें। आराम न मिले तो जिला अस्पताल आ कर मिलें।
प्रश्न : पत्नी के एक स्तन में गांठ है, दर्द रहता है। महेश ,आईटीआई
उत्तर : इजीहाल डी व जेडोसेफ सीवी की एक एक गोली सात दिन दें। इसके साथ ही जांच भी कराएं ।
प्रश्न : उच्च रक्तचाप रहता है।
शाहिद, बाबूगंज
उत्तर : खाने में नमक का प्रयोग बंद कर दें। एटेन 50 एमजी की एक गोली रोज खाएं, ईसीजी कराकर दिखाएं। इसके बाद ही आपका आगे का इलाज किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।