विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानक के अनुरूप गेहूं नहीं तो तत्काल नहीं होगा अस्वीकृत, किसानों को गेहूं सुखाने व साफ कराने का मिलेगा अवसर

By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 31 Mar 2026 03:44 PM (IST)

शासन के निर्देश के अनुसार यदि गेहूं मानक के अनुरूप नहीं है तो उसे तुरंत अस्वीकार नहीं किया जाएगा, बल्कि ...और पढ़ें

सरकार ने गेहूं खरीद में किसानों को कई सुविधाएं दी हैं।

सरकार ने गेहूं खरीद में किसानों को कई सुविधाएं दी हैं।

HighLights

  1. जरूरत के अनुसार श्रमिकों से कराया जा सकेगा यह कार्य, किसान देंगे इसकी मजदूरी

  2. शासन ने दिए निर्देश, गेहूं साफ कराने का अधिकतम 20 रुपये प्रति कुंतल मजदूरी

  3. मोबाइल क्रय केंद्र भी खुले, घर-घर होगी गेहूं की खरीद, कम से कम 150 कुंतल हो

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गेहूं की खरीद 30 मार्च सोमवार से शुरू हो गई है। जिले में इसके लिए 111 क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन के निर्देश हैं कि यदि गेहूं मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो उसे तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जाएगा। किसानों को उसे सुखाने और साफ करने का अवसर दिया जाएगा। जरुरत पड़ने पर श्रमिकों से यह कार्य अधिकतम 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से कराया जा सकेगा, जिसकी प्रतिपूर्ति भी किसान के खाते में कर दी जाएगी। 

इस बार गेहूं क्रय करने में किसानों को कई सहूलियत

इस बार गेहूं क्रय करने में सरकार ने किसानों को कई अन्य सहूलियत दी हैं। पहली बार बटाईदार किसानों को बिक्री की सुविधा मिली है। इसके अलावा गेहूं क्रय केंद्रों पर फसल बेचने पहुंचे किसानों को थोड़ी-थोड़ी कमियों के कारण निराश नहीं होना पड़ेगा।

किसान की आपत्ति पर बनेगी समिति 

पहले तो गेहूं को तत्काल अस्वीकार नहीं किया जाएगा, यदि किसी कारण से किसान का गेहूं अस्वीकार किया जाता है तो रिजेक्शन रजिस्टर में गेहूं विक्रेता का नाम, पता, गेहूं की मात्रा, मोबाइल नंबर व अस्वीकृत करने का कारण दर्ज करना होगा। इसके बाद भी किसान यदि अस्वीकार करने के कारण से असंतुष्ट है तो आपत्ति कर सकता है। उसकी आपत्ति पर एक समिति बनेगी, यह समिति जांच कर गेहूं के बारे में निर्णय करेगी।

गेहूं की खरीद 2585 रुपये कुंतल, पिछली बार से अधिक 

इस बार यह निर्देश दिए गए हैं कि जो केंद्र लक्ष्य के अनुरुप खरीद नहीं करेंगे, उनका केंद्र आगामी खरीद में स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इस बार गेहूं की खरीद 2585 रुपये कुंतल है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। प्रयागराज के डिप्टी आरएमओ अविनाश चंद्र के मुताबिक सभी केंद्र प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। तत्काल गेहूं अस्वीकार न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मोबाइल क्रय केंद्र भी खुले, घर-घर होगी गेहूं की खरीद

जनपद में 11 मोबाइल क्रय केंद्र भी संचालित हैं, जो किसानों के घर जाकर गेहूं की खरीद करेंगे। शर्त यह है कि कम से कम 150 कुंतल गेहूं होने पर वाहन जाएगा। इसके लिए फोन करना होगा तो दूसरे दिन गाड़ी जाएगी। केद्र प्रभारी गांवों में जाकर मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं क्रय करेंगे।

यह भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage Accident : पूर्व मंत्री के शीतगृह में हादसे की जांच पूरी, डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 1.50 लाख रुपये मानदेय पर कोच बनने का सुनहरा अवसर