Prayagraj Cold Storage Accident : पूर्व मंत्री के शीतगृह में हादसे की जांच पूरी, डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
Prayagraj Cold Storage Accident प्रयागराज के फाफामऊ में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव और इमारत ...और पढ़ें

Prayagraj Cold Storage Accident फाफामऊ स्थित कोल्ड स्टोरेज हादसा में नौ विभागों के अधिकारियों की जांच पूरी हो गई है।
HighLights
अमोनिया रिसाव व इमारत गिरने से चार श्रमिकों की मौत व 18 श्रमिक हो गए थे घायल
एडीएम वित्त की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने नौ विभागों से मांगी थी रिपोर्ट
कमेटी नौ विभागो के अधिकारियों संग करेगी बैठक, पूर्व मंत्री समेत छह लोग जेल में हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Cold Storage Accident फाफामऊ के चंदापुर स्थित सपा सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव व इमारत के गिरने से चार श्रमिकों की मौत व 18 कामगारों के घायल होने की उच्च स्तरीय जांच पूरी हो गई है। जांच कमेटी की ओर से अब रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। इसके पहले कमेटी नौ विभागो के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस मामले में पूर्व मंत्री समेत छह लोगों को जेल भेजा चुका है। जबकि जिला उद्यान अधिकारी को निलंबित किया गया है।
इन नौ विभागों की कमेटी ने की थी जांच
Prayagraj Cold Storage Accident इस भयावह हादसे वाले दिन ही डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की थी। एडीएम वित्त ने अग्निशमन विभाग, पुलिस, प्रशासन, विद्युत, श्रम विभाग (कारखाना), उद्यान, लोक निर्माण, प्रयागराज विकास प्राधिकरण व नगर निगम को इस बाबत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था।
डीएम संग होगी अधिकारियों की कमेटी की बैठक
Prayagraj Cold Storage Accident सभी विभागों की ओर से रिपोर्ट एडीएम वित्त को मिल गई है, जिसे अब समग्रता में तैयार कराया जाएगा और फिर इन विभागीय जांच अधिकारियों की कमेटी के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें डीएम भी मौजूद रहेंगे। इसी बैठक में जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
अधिकांश विभागों की जांच रिपोर्ट में क्या?
Prayagraj Cold Storage Accident ज्यादातर विभागों की जांच रिपोर्ट में शीतगृह के प्रबंधन की लापरवाही और गड़बड़ी बताई गई है। श्रम विभाग (कारखाना) की रिपोर्ट में तो यह बताया गया है कि शीतगृह कारखाना अधिनियम के तहत पंजीकृत ही नहीं था। वहीं उद्यान विभाग की ओर से लाइसेंस का नवीनीकरण प्राइवेट इंजीनियर की रिपोर्ट पर देने का खुलासा हुआ है, जिस लापरवाही में जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को निलंबित किया जा चुका है।
क्या बोलीं एडीएम वित्त एवं राजस्व?
एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि शीतगृह में इमारत के हिस्से के गिरने तथा अमोनिया रिसाव से चार श्रमिकों की मौत व 18 के घायल होने के मामले में की जांच पूरी हो गई है। सभी विभागों की रिपोर्ट भी आ गई है। अब विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
