विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPCS Result 2024 : जेडी के बेटे शिवम ने पहले प्रयास में बाजी मारी, 58वीं रैंक पाकर बने असिस्टेंट कमिश्नर GST

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 31 Mar 2026 01:53 PM (IST)

UPPCS Result 2024 उप्र लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 में प्रयागराज के शिवम विश्वकर्मा ने 58वीं रैंक प्राप्त कर ...और पढ़ें

UPPCS Result 2024 पहले प्रयास में सफलता प्राप्त करने वाले शिवम विश्वकर्मा मां के साथ प्रसन्न मुद्रा में। सौजन्य : स्वयं

UPPCS Result 2024 पहले प्रयास में सफलता प्राप्त करने वाले शिवम विश्वकर्मा मां के साथ प्रसन्न मुद्रा में। सौजन्य : स्वयं

HighLights

  1. पिता माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में संयुक्त निदेशक माध्यमिक तो मां शिक्षिका हैं

  2. यूपी बोर्ड 2015 की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में सातवीं रैंक पाकर शिवम जिले के टॉपर थे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UPPCS Result 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रविवार देर रात पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इसमें प्रयागराज के शिवम विश्वकर्मा 58वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बने। उनकी सफलता पर परिवार और शहर में जश्न का माहौल है।

बड़ी बहन असिस्टेंट प्रोफेसर हैं 

UPPCS Result 2024 शिवम के पिता आरएन विश्वकर्मा संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज (जेडी) के पद पर तैनात हैं। शिवम विश्वकर्मा की मां प्रतिभा विश्वकर्मा डॉक्टर घोष मॉडर्न इंटर कॉलेज कटघर, प्रयागराज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिवम की बड़ी बहन शिवानी विश्वकर्मा प्रयागराज के आर्य कन्या पीजी कॉलेज में इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

यूपी बोर्ड की इंटर में प्रयागराज टॉपर थे  

UPPCS Result 2024 शिवम विश्वकर्मा की शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर अल्लापुर से हुई। इसके बाद जूनियर से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज से पूरी की। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शिवम ने वर्ष 2015 में प्रदेश में सातवीं रैंक आयी थी और जिले में शिवम विश्वकर्मा ने टॉप किया था।

सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया

UPPCS Result 2024 वर्ष 2016 में शिवम का चयन मालवीया नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी जयपुर में हो गया था। उन्होंने एमएनआइटी जयपुर से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की। शिवम ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने पहले प्रयास में सफलता हासिल की। हर दिन 10 से 12 घंटे कड़ी मेहनत से पढाई की थी। शिवम लखनऊ में हैं और पीसीएस मेंस-2025 की परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 1.50 लाख रुपये मानदेय पर कोच बनने का सुनहरा अवसर

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जल्द बनेगा, केंद्र सरकार ने जारी की 6.50 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि