विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जल्द बनेगा, केंद्र सरकार ने जारी की 6.50 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Mar 2026 08:05 PM (IST)

प्रयागराज में नैनी में 100 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य जुलाई-अगस्त तक शुरू होने की संभावना है। ...और पढ़ें

प्रयागराज के नैनी में नगर निगम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण जल्द शुरू कराएगा।

प्रयागराज के नैनी में नगर निगम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण जल्द शुरू कराएगा।

HighLights

  1. म्यूनिसिपल बांड पर नगर निगम को केंद्र सरकार ने दी प्रोत्साहन राशि

  2. नैनी में बनाया जाएगा 100 बेड का चार मंजिला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज की ओर से 50 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बांड करने के बाद केंद्र सरकार की ओर से 6.50 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। इस राशि के मिलने से नैनी में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के निर्माण में तेजी आएगी।

बांड का 13 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि जारी

नगर निगम ने लगभग 10 माह पहले म्युनिसिपल बांड जारी किया था। नियम के अनुसार जारी किए गए बांड पर भारत सरकार ने नगर निगम को बांड का 13 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि जारी किया है। ऐसे में केंद्र सरकार निगम प्रयागराज को 13 प्रतिशत की दर से 6.50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। वाराणसी में हाॅस्पिटल संचालित करने वाली कंपनी प्रयागराज में सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल का संचालन करने के लिए प्रयास कर रही है।

100 करोड़ रुपये से बनेगा हॉस्पिटल 

नगर निगम नैनी में सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल का निर्माण कराएगा। चार मंजिला हाॅस्पिटल बनाने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसमें से 50 करोड़ रुपये म्यूनिसिपल बांड से मिली धनराशि शामिल है। अब 6.50 करोड़ रुपये इसमें और जोड़ दिया जाएगा।

पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा 

पीपीपी माॅडल पर नैनी में 100 बेड वाले इस हाॅस्पिटल का निर्माण जुलाई से अगस्त के बीच शुरू होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हास्पिटल संचालन के लगभग सात वर्ष के भीतर बांड से मिली धनराशि की आय हास्पिटल से हो जाएगी। एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में बनने वाले हास्पिटल में एमआरआइ, कार्डियोलाजी, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, गैस्ट्रोलाजी समेत अन्य यूनिटें स्थापित की जाएंगी।

क्या कहते हैं नगर निगम के अधिकारी?  

इस संबंध में प्रयागराज नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले सप्ताह प्रोत्साहन राशि नगर निगम को उपलब्ध करा दी गई है। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनने की दिशा में इससे सहयोग मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- भूख-प्यास से बेहाल काले हिरणों ने पकड़ी मध्य प्रदेश की राह, प्रयागराज के संरक्षित क्षेत्र में तेज गर्मी और चारे का संकट

यह भी पढ़ें- UP TET Online Application 2026 ऑनलाइन आवेदन भरने में आ रही समस्या तो हेल्पलाइन नंबर की सहायता लें, दो दिन में 6600 ऑनलाइन आवेदन हुए