विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP TET Online Application 2026 ऑनलाइन आवेदन भरने में आ रही समस्या तो हेल्पलाइन नंबर की सहायता लें, दो दिन में 6600 ऑनलाइन आवेदन हुए

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Mar 2026 01:09 PM (GMT+05:30)

UP TET 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दूसरे दिन यानी 28 ...और पढ़ें

UP TET Online Application 2026 ऑनलाइन आवेदन भरते समय दिक्कत आए तो हेल्पलाइन नंबर का सहयोग लें।

UP TET Online Application 2026 ऑनलाइन आवेदन भरते समय दिक्कत आए तो हेल्पलाइन नंबर का सहयोग लें।

HighLights

  1. 30 हजार अभ्यर्थियों ने आधार प्रमाणीकरण किया, प्रक्रिया पूरी न होने से ओटीआर नंबर जेनरेट नहीं हुआ

  2. 27 और 28 मार्च तक दो दिनों में 7500 अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया पूर्ण कर ओटीआर नंबर प्राप्त किया

  3. उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग 26 अप्रैल तक लेगा ऑनलाइन आवेदन, आवेदन में संशोधन का अवसर भी 

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP TET Online Application 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दूसरे दिन यानी शनिवार देर शाम तक करीब 6600 अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर के माध्यम से आवेदन/रजिस्ट्रेशन कर दिए। इसके अलावा 7500 अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया पूर्ण कर ओटीआर नंबर प्राप्त किया है।

अभ्यर्थियों की मदद करेगा हेल्पलाइन नंबर

UP TET Online Application 2026 करीब 30,000 अभ्यर्थियों ने ओटीआर नंबर प्राप्त करने के लिए आधार प्रमाणीकरण तो किया, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं करने से उनका ओटीआर नंबर जेनरेट नहीं हुआ। आवेदन में आ रही किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन से अभ्यर्थियों को सुविधा हुई।

27 मार्च से शुरू हुई है आवेदन प्रक्रिया 

UP TET Online Application 2026 वर्ष 2021 के बाद टीईटी के आयोजन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई। पहले दिन अभ्यर्थियों को आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण करने में कुछ परेशानी हुई, लेकिन दूसरे दिन हेल्पलाइन की मदद से प्रक्रिया आसानी से पूर्ण होने लगी।

अलग-अलग हेल्पलाइन संचालित 

UP TET Online Application 2026 उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार तकनीकी, अर्हता संबंधी एवं शुल्क भुगतान करने के संबंध में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। अर्हता में स्पष्टता के संबंध में आई शिकायतों का ऑनलाइन समाधान किया गया। आवेदन 26 अप्रैल तक लिए जाएंगे। आवेदन करते समय किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक 9899677276 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अर्हता संबंधी समस्या के समाधान के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 0532-2466851 नंबर पर संपर्क किया जा सकेगा। 

संशोधन एक मई तक कर सकेंगे

उन्होंने बताया कि आवेदन में किसी तरह की त्रुटि हो जाने पर अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आवेदन में संशोधन का अवसर भी दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि एक मई निर्धारित की गई है, लेकिन आवेदन में संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, त्रुटि संशोधन शुल्क जमा कर 1 मई तक हो सकेगा; हेल्पलाइन नंबर जारी

यह भी पढ़ें- TET की अनिवार्यता के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक, प्रदेश के सभी जिलों में 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस