माता सीता को वनवास भेजना सही था या गलत? UPPSC के इंटरव्यू में पूछा गया सवाल; क्या मिला जवाब
UPPSC Interview 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सोमवार से सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)- 2023 का साक्षात्कार शुरू हो गया। यह 12 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन अधिकतर अभ्यर्थियों से राम मंदिर से जुड़े प्रश्न पूछे गए। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है। उससे जुड़े कई प्रश्न पूछे गए। उनसे तथ्यात्मक कम और निर्णयात्मक प्रश्न ज्यादा पूछे गए।

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। UPPSC PSC Interview 20243: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सोमवार से सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)- 2023 का साक्षात्कार शुरू हो गया। यह 12 जनवरी तक चलेगा। छह बोर्ड में चल रहे साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के निर्णय लेने की क्षमता को परखा गया।
उनसे केवल विषय संबंधी प्रश्न ही नहीं, बल्कि परिस्थितिजन्य प्रश्न भी किए गए। कई मामलों पर उनके सकारात्मक और नकारात्मक विचार जाने गए।
राम मंदिर से जुड़ें पूछे गए सवाल
पहले दिन अधिकतर अभ्यर्थियों से राम मंदिर से जुड़े प्रश्न पूछे गए। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है। उससे जुड़े कई प्रश्न पूछे गए। उनसे तथ्यात्मक कम और निर्णयात्मक प्रश्न ज्यादा पूछे गए। साक्षात्कार देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि उनसे पूछा गया राम ने सीता को वनवास क्यों भेजा? क्या उनका यह निर्णय सही था?
प्रधानमंत्री अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, यह धर्म निरपेक्ष होगा या नहीं। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए राम मंदिर की क्या भूमिका होगी? पूर्व में बनाए गए मंदिरों की अब तक क्या भूमिका रही है? इसके अलावा अयोध्या से जुड़े तथ्यों पर भी कुछ प्रश्न किए गए। अभ्यर्थियों से उनके गृह जनपद और उनकी रुचि से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए।
पिछले कुछ दिनों में चर्चा में आए हिट एंड रन कानून पर भी प्रश्न किए गए। इस कानून का विरोध क्यों हो रहा है? इससे क्या बदलाव आएगा। भारत के विरोध के बाद मालदीव के मंत्रियों का निलंबन सही या गलत। हाल ही में जापान में आए भूकंप के बारे में क्या जानते हैं? सुनामी को लेकर क्या चेतावनी दी गई थी।
विधि बैकग्राउंड के अभ्यर्थी से पूछा कि न्याय संहिता क्या है? इस बदलाव की क्या जरूरत थी? प्रत्येक अभ्यर्थी को 20 से 30 मिनट का समय दिया गया। कुछ अभ्यर्थियों से पूछा कि आप एसडीएम क्यों बनना चाहते हैं? आपकी मजबूती क्या है और कमजोरी क्या है? पहले दिन दो पाली में 90 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक साक्षात्कार हुआ। पिछले महीने आयोग में साक्षात्कार तकनीक पर सम्मेलन हुआ था। उसका असर इस साक्षात्कार में दिखा। उस दौरान कहा गया था कि साक्षात्कार में अभ्यर्थी को पूरा बोलने का मौका दें।
साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी को तनाव फील न होने दें, जिससे उसकी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन हो सके। इस बार अभ्यर्थियों ने यह बदलाव साक्षात्कार में देखा। वह सहज होकर प्रश्नों का जवाब दिए। शुक्रवार तक चलने वाले साक्षात्कार के लिए कुल 451 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं।
WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
पूछे गए प्रश्न
- जैविक खेती क्या है। क्या इतिहास में इसके कुछ प्रमाण मिलते हैं?
- आप अपने मित्रों को यूपी का कौन सा शहर घुमाना चाहेंगे और क्यों?
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान क्या हैं?
- डॉ. आंबेडकर ने अर्थशास्त्र से डॉक्टरेट किया था तो उन्होंने संविधान क्यों लिखा?
- आप प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, बच्चों को पढ़ाने के कुछ ऐसे तरीके बताएं जो रोचक हों।
- वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी के चेयरपर्सन कौन हैं और यह कमेटी किस तरह काम करेगी?
- अगर आप एसडीएम या डीएसपी बन जाती हैं तो नौकरी और अपनी लाइफ को कैसे मैनेज करेंगी?
- अक्सर देखा जाता है कि महिला ग्राम प्रधान की जगह उनके घर का ही कोई पुरुष ग्राम पंचायत चलाता है। अगर आप एसडीएम बनीं तो इसे कैसे रोकेंगी?
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग की प्रशासन के संचालन में क्या भूमिका हो सकती है? इससे भ्रष्टाचार को कैसे रोका जा सकता है। रोजगार के लिए इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।