विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रसिक दुलारी मौत मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा, एसआईटी जांच की मांग; लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:15 PM (IST)

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पास साधु रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गया है।

News Article Hero Image

विधि संवाददाता, प्रयागराज। वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम के पास बने गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट में 25 वर्षीय साधु रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गया है। मामले की एसआईटी जांच की मांग को लेकर मुख्य न्यायमूर्ति को पत्र याचिका भेजी गई है।

अधिवक्ता प्रह्लाद कृष्ण शुक्ल ने इस पत्र याचिका में मांग की है कि मामले की जांच के लिए हाई कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित की जाए। यह मामला देश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार तथा जिम्मेदारों को निर्देश देने की मांग की गई है। हाल ही में आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर साधु रसिक दुलारी शरण की मौत हो गई थी। इसके बाद से तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। मथुरा पुलिस प्रेमानंद महाराज के सभी आश्रमों में छानबीन कर घटना से जुड़े सुबूत जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- शिष्य की मौत के 9 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम की अपील, रसिक दुलारी की मृत्यु पर संवेदनाएं व्यक्त

यह भी पढ़ें- रसिक दुलारी आत्महत्या मामला: परिवार और संत प्रेमानंद के अन्य शिष्यों से फिर होगी पूछताछ