विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेवा प्रकल्पों को बढ़ाकर समरसता की डगर पर विहिप अग्रसर, प्रयागराज में बोले विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 24 Nov 2026 07:41 PM (IST)

विश्व हिंदू परिषद ने प्रयागराज में अशोक सिंहल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत निःशुल्क इलेक्ट्रिक उपकरण मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने उद्घाटन किया।

विहिप के प्रांतीय कार्यालय में इलेक्ट्रिक उपकरणों के बनाने के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे। सौ. संगठन

विहिप के प्रांतीय कार्यालय में इलेक्ट्रिक उपकरणों के बनाने के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे। सौ. संगठन

HighLights

  1. इलेक्ट्रिक उपकरणों को बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई

  2. विहिप केंद्रीय महामंत्री ने किया उद्घाटन, सक्रियता बढ़ाने का भी आह्वान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद सेवा प्रकल्पों को बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में प्रांत कार्यालय केसर भवन में अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष में बनी योजना के अनुसार सेवा विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक उपकरणों जैसे एसी, फ्रिज, कूलर, आरो को बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। चार माह तक चलने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह से निश्शुल्क है। इसका उद्घाटन विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने किया। पहले दिन दस प्रशिक्षुओं ने प्रवेश लिया।

मिलिंद परांडे ने कहा, आज गुरु नानक जयंती है। समाज में समानता, नि:स्वार्थ सेवा, परिश्रम और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जो संदेश गुर नानक ने दिया है, उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। उनका संदेश नर सेवा नारायण सेवा, जाति, वर्ण ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता का भाव स्थापित करना था।

बोले कि अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन भी इस दिशा में तेजी से बढ़ेगा। हम सबको जन-जन तक संगठन के कार्य पहुंचाने के लिए और सक्रिय होना पड़ेगा। जो हित चिंतक अभियान चल रहा है उससे सभी को जोड़ा जाए। ऐसा होगा तभी हिंदू धर्म संस्कृति के समसामयिक विषयों का चिंतन होगा। यह प्रशिक्षण केवल उपकरणों का प्रशिक्षण नहीं बल्कि आचार-विचार, ग्राहकों से व्यवहार का भी प्रशिक्षण होगा।

काशी प्रांत के सेवा विभाग की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र में भी अनेक प्रशिक्षण कार्य चल रहे हैं। दंत चिकित्सा, एक्यूप्रेशर सहित विभिन्न विधाओं में लोगों को जोड़ कर कौशल युक्त बनाया जा रहा है। ब्यूटीशियन के भी प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं। प्रयास है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक लोग रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करें। अपने कौशल को बढ़ाएं। इस दौरान लखनऊ क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र, प्रांत अध्यक्ष केपी सिंह, रवींद्र मोहन गोयल, अनिल सिंह, प्रो. अंबालिका, कार्यालय प्रमुख सुनील सिंह, योगेश तिवारी, शुभम कुशवाहा, लवलेश बजरंगी, शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

हित चिंतक अभियान में शामिल हुए केंद्रीय महामंत्री

विहिप के केंद्रीय महामंत्री गौहनिया के सरस्वती विद्या मंदिर में अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुए आयोजन में शामिल हुए। बोले, अशोक सिंहल का जीवन संगठन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने आदिवासी वनवासी क्षेत्र में मतांतरण रोकने का प्रयास किया। इसके लिए वेद विद्यालय की स्थापना, गो माता की सेवा पर बल दिया। उन्होंने मां गंगा की निर्मलता, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए सभी को एकजुट किया। इस दौरान हित चिंतक अभियान की सफलता के लिए सभी को सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। महंत राम रतन दास महाराज फलाहारी बाबा ने भी आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सुचित ने की। प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र, आलोक, नित्यानंद उपाध्याय, रमाकांत, सुभाष, शिवदत्त, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- माघ मेला में मौनी अमावस्या पर पूर्वांचल की सड़कों पर दौड़ेंगी 2800 रोडवेज बसें, श्रद्धालु आसानी से संगम नगरी पहुंच सकेंगे

यह भी पढ़ें- माघ मेला 2027: प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में लगेंगे बेहतरीन इंजन, अनुभवी लोको पॉयलट संभालेंगे कमान; सफर होगा आरामदायक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।