विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माघ मेला 2027: प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में लगेंगे बेहतरीन इंजन, अनुभवी लोको पॉयलट संभालेंगे कमान; सफर होगा आरामदायक

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 24 Nov 2026 06:09 PM (IST)

रेलवे माघ मेला 2027 के लिए प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में बेहतरीन इंजन लगाएगा, जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अनुभवी लोको पायलटों को भी तैनात किया जाएगा।

माघ मेला 2027 में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे व्यापक तैयारी कर रहा है। जागरण आर्काइव

माघ मेला 2027 में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे व्यापक तैयारी कर रहा है। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. इंजन को ‘रेस्ट या रिपेयर'' की नहीं पड़ेगी जरूरत, श्रद्धालुओं को सुविधा होगी

  2. एनआर, एनईआर, डब्ल्यूसीआर, ईसीआर से आएंगे अनुभवी लोको पायलट

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनवरी 2027 से शुरू होने वाले माघ मेला को लेकर रेलवे लगातार तैयारी कर रहा है। अतिरिक्त के साथ ही मेमू ट्रेनों का संचालन तो शुरू होगा कि यहां आने वाले सभी ट्रेन में बेहतरीन इंजन लगाए जाएंगे। वजह यह है कि लंबी दूरी तय करने के बाद ट्रेनों के इंजनों को नियमित जांच की जरूरत होती है।

माघ मेला के दौरान प्रयागराज के स्टेशनों पर दबाव बढ़ेगा, जिस कारण इंजनों की जांच के लिए समय नहीं मिलेगा। इसी को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा यह कदम उठाए जाने की तैयारी है। साथ ही इंजन को रेस्ट, रिपेयर की भी जरूरत नहीं होगी।

माघ मेला में श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर नियमित के साथ ही स्पेशल और बड़ी संख्या में मेमू ट्रेनों का संचालन होगा। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, झूंसी, रामबाग, प्रयाग, प्रयागराज संगम, छिवकी रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी ट्रेनों में बेहतरीन इंजन लगाए जाएंगे।

इन इंजनों को सभी जोनों से मंगवाने के लिए रेल बोर्ड द्वारा वार्ता की जा रही है। यह ऐसे इंजन होंगे, जिनकी सर्विसिंग पहले से पूरी हो चुकी हो। प्रयागराज पहुंचने के बाद इंजन को ''रेस्ट या ''रिपेयर'' की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह तत्काल दूसरी ट्रेन लेकर वापस रवाना होने के लिए तैयार रहेगा। जबकि वर्तमान में लंबी दूरी की ट्रेनों में जो इंजन लगते हैं, यहां आने के बाद वापसी के लिए उनकी ''रेस्ट या ''रिपेयर'' की जरूरत पड़ती है।

तकनीकी रूप से दुरुस्त इंजन होने से रास्ते में फेलियर की संभावना खत्म हो जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। उत्तर रेलवे (एनआर), पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर), पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) और पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) से अनुभवी लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों की टीम यहां रहेगी। ये वो कर्मचारी होंगे जिन्हें विशेष रूप से रास्तों की जानकारी और साइको टेस्ट के बाद ही इस जिम्मेदारी के लिए चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज व सूबेदारगंज से बेंगलुरु के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन, UP-MP व कर्नाटक-महाराष्ट्र की राह होगी आसान

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में MSc प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 15 दिसंबर से शुरू होंगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।