प्रयागराज व सूबेदारगंज से बेंगलुरु के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन, UP-MP व कर्नाटक-महाराष्ट्र की राह होगी आसान
उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और सूबेदारगंज से बेंगलुरु के लिए दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनें शुरू की हैं, जिससे यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच यात्रा आसान होगी। इन ट्रेनों के साथ ही दानापुर, सहरसा और दरभंगा से अहमदाबाद, एर्नाकुलम, बेंगलुरु, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मैसूर के लिए भी कई वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज व सूबेदारगंज से बेंगलुरु के श्री एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) तक स्पेशल ट्रेन संचालन करेगा।
HighLights
श्री एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) तक चलने से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक की राह भी आसान
दानापुर-अहमदाबाद वन-वे स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद, सहरसा, दरभंगा व मैसूर जाने वालों को सुविधा
स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ी भीड़, नियमित के साथ विशेष ट्रेनें चलाकर रेलवे ने यात्रियों को दी राहत
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं सुविधाजनक आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज व सूबेदारगंज से श्री एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) के लिए दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन विशेष रेल सेवाओं से उप्र, मप्र, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही बेंगलुरु में रोजगार, शिक्षा, व्यापार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 04151 प्रयागराज-एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रत्येक बुधवार 16 व 23 दिसंबर तक दो फेरे लगेंगे। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04152 एसएमवीटी बेंगलुरु-प्रयागराज प्रत्येक शनिवार 19 और 26 दिसंबर तक दो फेरे लगाएगी। इसमें दो एसएलआर, सात सामान्य, 11 स्लीपर, तीन एसी तृतीय और एक एसी द्वितीय कोच समेत 24 कोच होंगे। ट्रेन नंबर 04151 प्रयागराज-एसएमवीटी बेंगलुरु जाने वाले यह ट्रेन प्रयागराज से छह बजे चलेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04152 एसएमवीटी बेंगलुरु-प्रयागराज की ट्रेन एसएमवीटी बेंगलुरु से शनिवार सात बजे रवाना होगी, जो सोमवार को 6.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04171 सूबेदारगंज-एसएमवीटी बेंगलुरु विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार 11 से 25 दिसंबर तक तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04172 एसएमवीटी बेंगलुरु-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार 14 से 28 दिसंबर तक तीन फेरे का संचालन होगा।
इसमें एक एसी प्रथम सहद्वितीय, नौ स्लीपर, दो एसी तृतीय श्रेणी, छह सामान्य और दो एसएलआर/डी समेत 20 कोच होंगे। ट्रेन नंबर 04171 सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को 9.20 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 04172 एसएमवीटी बेंगलुरु से सोमवार सात बजे चलेगी, जो मंगलवार को 4.30 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 03223 दानापुर-अहमदाबाद वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 नवंबर को 01 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दानापुर से 10.30 बजे चलेगी, जो प्रयागराज छिवकी 5.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 03221 दानापुर-एर्नाकुलम वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 नवंबर को 01 फेरे के लिए होगा। यह ट्रेन दानापुर से 10.45 बजे चलकर प्रयागराज छिवकी 5.40 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 03241 दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल का संचालन 25 नवंबर को एक फेरा के लिए होगा। दानापुर से 8.45 बजे चलेगी, जो प्रयागराज छिवकी 4.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 03242 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल बेंगलुरु कैंट से तीन बजे रवाना होगी। प्रयागराज छिवकी 11.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05587 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस का संचालन 25 नवंबर को एक फेरा के लिए किया जाएगा।
सहरसा से 5.45 बजे चलकर प्रयागराज छिवकी 7.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05588 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 8.30 बजे रवाना होगी, जो प्रयागराज छिवकी 6.15 बजे आएगी। ट्रेन नंबर 05513 दरभंगा-मैसूर वन-वे स्पेशल का संचालन 27 नवंबर को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह दरभंगा से 4.20 बजे प्रस्थान करेगी और प्रयागराज छिवकी 4.40 बजे पहुंचेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।