इलाहाबाद विश्वविद्यालय में MSc प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 15 दिसंबर से शुरू होंगी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एमएससी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। एमएससी प्रथम सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
HighLights
एमएससी प्रायोगिक और थ्योरी परीक्षाओं की समय सारिणी जारी
बीएससी बाटनी प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गईं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भौतिक विज्ञान, कृषि कीट विज्ञान और प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत नवंबर और दिसंबर में प्रायोगिक परीक्षाएं तथा दिसंबर में थ्योरी परीक्षाएं आयोजित होंगी।
भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एमएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें 15 दिसंबर को मैथमेटिकल फिजिक्स, 17 दिसंबर को क्लासिकल मैकेनिक्स, 19 दिसंबर को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थ्योरी और 21 दिसंबर को क्वांटम मैकेनिक्स की परीक्षा होगी। परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
एमएससी तृतीय सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। 10 दिसंबर को कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स और 12 दिसंबर को न्यूक्लियर फिजिक्स की परीक्षा होगी। 14 और 16 दिसंबर को विभिन्न वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्राणी विज्ञान विभाग ने एमएससी कृषि कीट विज्ञान प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है।
प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 30 नवंबर और फील्ड विजिट एवं रिपोर्ट सात दिसंबर को होगी। तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा एक दिसंबर तथा फील्ड विजिट एवं रिपोर्ट आठ दिसंबर को आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। एमएससी प्राणी विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं एक और तीन दिसंबर को होंगी। तृतीय सेमेस्टर कोर की परीक्षाएं तीन और चार दिसंबर तथा इलेक्टिव विषयों की परीक्षाएं सात और आठ दिसंबर को निर्धारित की गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव (परीक्षा) की ओर से जारी किया गया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर सहित संबद्ध महाविद्यालयों में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी करते हुए विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि, समय और केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमपी 26 नवंबर तक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित होंगी।
यहां अलग-अलग बोर्ड के बैच ए से पी तक के विद्यार्थियों की परीक्षा दो पालियों में होगी। एसएसके गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 25 और 26 नवंबर को परीक्षा होगी। वहीं, आईएसडी कॉलेज में 28 और 29 नवंबर को अलग-अलग बैच की परीक्षा आयोजित की जाएगी। एसपीएम डिग्री कॉलेज में एक दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा होगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में 28 नवंबर को चार बोर्ड के तहत परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए बीएससी प्रैक्टिकल हाल, बीएससी लेक्चर थिएटर, एमएससी फाइनल लेक्चर हाल और एमएससी प्रीवियस लेक्चर हॉल को केंद्र बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- चिल्ड्रेन अप्रयागराज में चिल्ड्रेन अस्पताल का नया भवन बना अफसरों का ‘सिर दर्द’, एक सप्ताह का समय बचा; काम अधूरा
यह भी पढ़ें- UP परिषदीय विद्यालय: कक्षा छह से आठवीं तक की परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, प्रश्नपत्र में होगी एकरूपता
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।